Tamil Nadu VS Delhi : आखिरी गेंद पर हिम्मत सिंह का छक्का; दिल्ली ने नजदीकी मुकाबला जीत लिया
Tamil Nadu VS Delhi : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में दिल्ली ने तमिलनाडु को आखिरी गेंद पर हिम्मत सिंह के छक्के से रोमांचक जीत दिलाई। शाहरुख खान से कैच छूटा और मैच का नतीजा बदला। यह दिल्ली की टूर्नामेंट में पहली जीत है, जबकि तमिलनाडु अभी भी जीत का खाता खोलने का इंतजार कर रही है।

Tamil Nadu VS Delhi
Tamil Nadu VS Delhi : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने तमिलनाडु को आखिरी गेंद पर हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। शुक्रवार 28 नवंबर को खेले गए इस मुकाबले में आखिरी ओवर का ड्रामा दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा। दिल्ली को आखिरी गेंद पर 2 रन की आवश्यकता थी और मैदान पर हिम्मत सिंह बल्लेबाजी कर रहे थे।
अंतिम गेंद गुरजपनीत सिंह की हाथ में थी, जो ऑफ स्टंप के बाहर उछली। हिम्मत सिंह ने इसे पॉइंट क्षेत्र के ऊपर से शॉट मारते हुए बाउंड्री तक पहुंचा दिया। बाउंड्री पर खड़े शाहरुख खान ने कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से छूटकर बाहर चली गई। इसी छक्के के दम पर दिल्ली ने न केवल मैच जीता, बल्कि दर्शकों को एक यादगार रोमांच का अनुभव दिया।
इससे पहले तमिलनाडु ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 198 रन बनाए। तुषार रहेजा ने 72 और अमित सात्विक ने 54 रनों की बेहतरीन पारी खेली। दिल्ली की ओर से यश ढुल ने 71 और प्रियांश आर्या ने 35 रन बनाए। कप्तान नितीश राणा ने 34 और आयुष बडोनी ने 41 रन जोड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंत में हिम्मत सिंह की 11 रन की नाबाद पारी ने निर्णायक रूप ले लिया।
इस जीत के साथ दिल्ली ने टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन को सुधारते हुए पहली जीत दर्ज की। वहीं, तमिलनाडु अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश में है, क्योंकि पहले मैच में उन्हें राजस्थान से हार का सामना करना पड़ा था।
- Tamil Nadu VS Delhitamil nadu vs delhiSyed Mushtaq Ali T20 Trophysyed mushtaq ali trophyHimmat Singh last ball six Delhi winDelhi vs Tamil Nadu Syed Mushtaq Ali Trophy 2025Shahrukh Khan catch miss highlightsSyed Mushtaq Ali Trophy Delhi vs TN full matchDelhi cricket team first victory SMLT 2025Himmat Singh hero Delhi victory last ballTamil Nadu lost last ball match 2025SMAT 2025 Delhi dramatic winYash Dhull performance Delhi TN matchAyush Badoni and Nitish Rana key contributionsTushar Raheja Tamil Nadu innings highlightsSyed Mushtaq Ali Trophy Q2 match reportCricket thrilling finish Delhi vs Tamil NaduDelhi vs TN scorecard 28 November 2025SMAT 2025 match review and highlights

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
