भारतीय T20 टीम के कप्तान और मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने 7 मई 2026 को एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया, जिससे पूरे यादव परिवार में उत्सव का माहौल बन गया है। यह खास पल IPL 2026 सीज़न के दौरान आया, जब मुंबई इंडियंस का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होने वाला था।

सूत्रों के अनुसार, मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और फिलहाल परिवार इस नए जीवन के आगमन की खुशी में समय बिता रहा है। इस सुखद अवसर पर सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा, “With giggles, bows, and dreams to unfurl- we welcome our baby girl 🩷🧿”। उनकी यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई और क्रिकेट जगत सहित प्रशंसकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।



बताया जा रहा है कि इस पारिवारिक जिम्मेदारी को देखते हुए सूर्यकुमार यादव आईपीएल में अपनी टीम से कुछ समय के लिए ब्रेक भी ले सकते हैं, ताकि वह इस महत्वपूर्ण पल में अपने परिवार के साथ रह सकें।

गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी की शादी 7 जुलाई 2016 को एक पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई थी। दोनों कॉलेज के समय से एक-दूसरे को जानते थे और लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने विवाह किया था। क्रिकेट के मैदान पर अपने आक्रामक अंदाज़ के लिए पहचाने जाने वाले सूर्यकुमार यादव के लिए यह निजी जीवन का बेहद भावुक और यादगार क्षण बन गया है। बेटी के जन्म के साथ उनके जीवन में एक नया अध्याय शुरू हुआ है, जिसे लेकर परिवार और प्रशंसकों में खुशी का माहौल है।

Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story