भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का महामुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच शुरू होने से पहले ही टॉस के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने पूरे पाकिस्तान को तिलमिला दिया है और भारतीय फैंस को बेहद गर्व महसूस कराया है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के वक्त पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा को हाथ मिलाने से साफ इंकार कर दिया।


टॉस पर Suryakumar Yadav का रुख :


आमतौर पर किसी भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में टॉस के समय दोनों कप्तान हाथ मिलाते हैं और फिर मैच की औपचारिक प्रक्रिया शुरू होती है। लेकिन इस बार कुछ अलग हुआ। Suryakumar Yadav Asia Cup 2025 के टॉस के लिए मैदान पर आए और जैसे ही सलमान अली आगा ने हाथ मिलाने की कोशिश की, उन्होंने अनदेखा करते हुए सीधे मैच रेफरी की ओर रुख कर लिया। सूर्यकुमार ने न केवल हाथ मिलाने से इंकार किया बल्कि उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान की तरफ देखा तक नहीं। इस एटीट्यूड ने पाकिस्तान को बड़ा संदेश दे दिया कि भारत क्रिकेट में भी अपने तेवर बदल चुका है।


भारत-पाक मैच का विरोध और एटीट्यूड की चर्चा :


गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच इस मुकाबले से पहले ही विवाद खड़ा हो गया था। कई भारतीय फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस मैच के बहिष्कार की मांग की थी। लेकिन चूँकि यह एशिया कप का आधिकारिक मैच है, इसलिए टीम इंडिया को मैदान में उतरना ही पड़ा। ऐसे में Suryakumar Yadav Asia Cup 2025 में अपने सख्त तेवर दिखाकर उन भारतीय फैंस को खुश कर गए जो मैच के विरोध में थे।


मैच की स्थिति :


टॉस पाकिस्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही पाक बल्लेबाजों को जकड़ लिया। 10 ओवर तक पाकिस्तान केवल 49 रन ही बना पाया और उसके 4 विकेट गिर चुके थे। हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान की कमर तोड़ दी।


फैंस की प्रतिक्रिया :


टॉस पर हुए इस घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। भारतीय फैंस सूर्यकुमार यादव के इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि कप्तान ने सही समय पर सही संदेश दिया है। वहीं पाकिस्तानी मीडिया और समर्थक इस पर भड़क गए हैं और इसे ‘स्पोर्ट्समैनशिप के खिलाफ’ बता रहे हैं। लेकिन भारतीय समर्थकों का मानना है कि Suryakumar Yadav Asia Cup 2025 में सिर्फ कप्तान ही नहीं बल्कि देश की भावना का भी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।



क्या कहा सूर्यकुमार यादव ने :


टॉस के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हमारी रणनीति पहले गेंदबाजी करने की ही थी। पाकिस्तान ने बल्लेबाजी चुनी तो हमें वह मौका मिल गया। हमें भरोसा है कि हमारे गेंदबाज इस पिच पर शानदार प्रदर्शन करेंगे। उनकी बात सही भी साबित हुई जब शुरुआती ओवरों में ही पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई। हालाँकि मैच अभी जारी है, लेकिन शुरुआती खेल को देखकर यही लग रहा है कि भारत का पलड़ा भारी है। भारतीय कप्तान के इस एटीट्यूड और टीम के बेहतरीन प्रदर्शन ने माहौल पहले ही रोमांचक बना दिया है।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story