चोट से उबरकर बोले श्रेयस अय्यर; दिल छू लेगा ये संदेश!
सिडनी वनडे के दौरान चोटिल हुए श्रेयस अय्यर अब अस्पताल से बाहर आ चुके हैं। पांच दिन बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी चोट को लेकर पहली बार चुप्पी तोड़ी है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम को उस वक्त झटका लगा था जब उपकप्तान श्रेयस अय्यर फील्डिंग के दौरान बुरी तरहसे जखमी हो गए। एलेक्स कैरी का कैच पकड़ने की कोशिश में मैदान पर गिरते हुए उन्हें पसलियों के पास गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें तुरंत सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अय्यर को इंटरनल ब्लीडिंग भी हुई थी, लेकिन राहत की बात यह रही कि डॉक्टरों ने बिना सर्जरी के ही उनका इलाज करवा दिया गया है।
अब पांच दिन बाद, अय्यर ने सोशल मीडिया पर अपनी रिकवरी की पहली झलक दिखाई है। उन्होंने एक पोस्ट की है। जिसमे उन्होंने लिखा है की, “मैं रिकवरी कर रहा हूं और पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं। मुझे जो प्यार और दुआएं आप सबने दीं, वो मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं। आप सबका तहे दिल से शुक्रिया।”
— Shreyas Iyer (@ShreyasIyer15) October 30, 2025
उनकी इस पोस्ट के बाद फैंस और उनके साथी खिलाड़ी दोनों ही राहत की सांस ले रहे हैं। वहीं, BCCI की ओर से भी लगातार उनकी सेहत को लेकर अपडेट जारी किए जा रहे हैं। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि अय्यर जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे और अपनी लड़ाकू स्पिरिट से फिर टीम इंडिया को मजबूती देंगे। सिडनी वनडे में चोटिल हुए अय्यर का यह संदेश न सिर्फ फैंस के लिए राहत भरा है, बल्कि उस जज़्बे की भी झलक देता है, जिसने उन्हें भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल किया है।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
