भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला हमेशा से ही क्रिकेट फैंस के लिए सबसे खास रहा है। एशिया कप 2025 में भी 14 सितंबर को होने वाला यह महामुकाबला सुर्खियों में है। हालांकि इस बार यह मैच सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भारत के भीतर सियासी रंग भी ले चुका है। लगातार विरोधी सुर उठ रहे हैं और कई जगह से यह मांग की जा रही है कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलना चाहिए। इसी बीच BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है।


BCCI सचिव ने दिया बयान :


आजतक से बातचीत में देवजीत सैकिया ने कहा कि वह बतौर सचिव टीम इंडिया को इस अहम मैच के लिए शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय खिलाड़ी पूरे जोश और दमखम के साथ मैदान में उतरेंगे और जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर टीम इंडिया पाकिस्तान को हराती है तो यह उन घटनाओं का करारा जवाब होगा जिन्हें हम याद नहीं करना चाहते।


क्यों खेलना पड़ रहा है पाकिस्तान से मैच :


देवजीत सैकिया ने यह साफ किया कि भारत-पाकिस्तान मैच पूरी तरह से भारत सरकार की नीति के तहत हो रहा है। उन्होंने बताया कि भले ही दोनों देशों के रिश्ते अच्छे नहीं हैं, लेकिन जब बात मल्टी-नेशन टूर्नामेंट्स की आती है तो भारत को नियमों के अनुसार खेलना ही पड़ता है। भारत अगर इन मुकाबलों से पीछे हटेगा तो उसे टूर्नामेंट से नाम वापस लेना होगा, जो व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। इसी वजह से India vs Pakistan Asia Cup 2025 का यह मैच खेलना टीम इंडिया के लिए अनिवार्य हो गया है।


सरकार की नीति पर भी हुई थी चर्चा :


कुछ सप्ताह पहले ही भारत सरकार ने पाकिस्तान से मैच को लेकर नीति स्पष्ट की थी। पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी यह कह चुके हैं कि भारत किसी भी द्विपक्षीय सीरीज में पाकिस्तान से नहीं खेलेगा। लेकिन Asia Cup या World Cup जैसे बहुपक्षीय टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेना भारत के लिए ज़रूरी है। अगर टीम इंडिया इससे पीछे हटती है तो पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर होना पड़ सकता है। ऐसे में India vs Pakistan Asia Cup 2025 का मैच खेलना सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि नीति का भी हिस्सा है।


दोनों टीमों का अब तक का प्रदर्शन :



एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान अब तक एक-एक जीत दर्ज कर चुके हैं। भारत ने अपने पहले मुकाबले में यूएई को सिर्फ 9 विकेट से मात दी थी। टीम इंडिया ने 58 रनों का आसान लक्ष्य सिर्फ 27 गेंदों में हासिल कर लिया था। वहीं पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में ओमान को 93 रनों से करारी शिकस्त दी थी। टी20 एशिया कप के इतिहास में अब तक दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने आई हैं, जिसमें भारत ने दो बार जीत दर्ज की है जबकि पाकिस्तान सिर्फ एक बार जीत सका है।


फैंस की निगाहें महामुकाबले पर :


अब सभी क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें India vs Pakistan Asia Cup 2025 के इस महामुकाबले पर टिकी हैं। यह मुकाबला सिर्फ क्रिकेट का नहीं बल्कि जज़्बातों का भी है। एक तरफ खेल का रोमांच होगा तो दूसरी तरफ राजनीतिक बहस भी जारी रहेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि मैदान पर बाज़ी कौन मारता है।


Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story