28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बिच क्रिकेट का एशिया कप फ़ाइनल मैच हुआ था। जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना किया, उन्होंने वह ट्रॉफी अपने पास राखी थी। इसी बात को लेकर उनके ऊपर कई आरोप प्रत्यारोप हुए। ऐसे में अब उन्होंने भारत से माफ़ी मांगी है। साथ ही में उन्होंने कहा की "अब हमें एक नई शुरुवात करनी चाहिए।" इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी। नकवी ने ट्रॉफी वापसी के बारे में भी अपनी प्रतिक्रिया समाज माध्यमोंपर व्यक्त की है। तो आईए जानते है विस्तार से।


एशिया कप 2025 फाइनल के बाद उठे ट्रॉफी विवाद पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने आखिरकार भारत से माफी मांग ली है। दुबई में हुई एसीसी की बैठक में नकवी ने स्वीकार किया कि मैच के बाद जो कुछ भी हुआ, वह अनुचित था और भविष्य में क्रिकेट रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए नई शुरुआत करनी होगी। उन्होंने यहां तक कहा कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को खुद आकर ट्रॉफी ले जानी चाहिए। गौरतलब है कि फाइनल में जीत के बाद सूर्यकुमार ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते नकवी को ट्रॉफी और मेडल दोनों लेकर लौटना पड़ा था।

हालांकि यह मामला अब पाकिस्तान के भीतर भी नकवी के लिए सिरदर्द बन गया है। पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने साफ कहा है कि नकवी को दोहरी जिम्मेदारी नहीं निभानी चाहिए और उन्हें एक पद से इस्तीफा देना चाहिए। अफरीदी के मुताबिक इस समय पाकिस्तान क्रिकेट को गंभीरता से संभालने की जरूरत है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी नकवी की कड़ी आलोचना होती दिखाई दे रही है। नकवी को PCB प्रमुख के पद से हटाने की मांग तेज हो गई है।


इस घटना को लेकर जागतिक तौर पर बड़ी चर्चा रंग आती दिखाई दे रही है। इसपर पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आज़ाद ने भी नकवी को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा की " माफ़ी मांगी या न मांगी यह अलग बात है। परंतु ट्रॉफी क्या उनकी खुद की संपत्ति नहीं है। जो वे लेकर जा सकते है। यह तो इस तरह हो गया की, जैसे कोई आउट होने के बाद बैट-बॉल उठाकर ही मैदान छोड़ दे। आज़ाद का यह बयान अब इस माहौल को और बढ़ा क्र रहा है।



Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story