64 पर ढेर! कुलदीप की घातक गेंदबाजी से पाकिस्तानी धराशायी
India vs Pakistan Asia Cup 2025 का महामुकाबला दुबई में शुरू, भारतीय गेंदबाजों ने दिए शुरुआती झटके

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे एशिया कप 2025 के सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबले की शुरुआत दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हो चुकी है। इस बहुप्रतीक्षित मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बना दिया। हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने मिलकर पाकिस्तान को शुरुआती दो झटके दिए।
पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के ओपनर सैम अयूब को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। वहीं दूसरे ओवर में बुमराह ने मोहम्मद हारिस को चलता किया। इसके बाद पाकिस्तान की हालत और खराब हो गई जब फखर जमान और कप्तान सलमान आगा भी जल्दी आउट हो गए।
शुरुआती स्कोरकार्ड :
10 ओवर के भीतर पाकिस्तान का स्कोर महज 49 रन पर 4 विकेट हो गया। साहिबजादा फरहान ही एकमात्र बल्लेबाज रहे जो कुछ देर तक टिक पाए। दूसरी ओर भारतीय गेंदबाजों ने अपनी धारदार गेंदबाजी से पाकिस्तान के बल्लेबाजों को जकड़कर रखा।
भारत की प्लेइंग इलेवन :
इस मैच के लिए भारत ने युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित कॉम्बिनेशन उतारा है। टीम में अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन :
पाकिस्तान की टीम इस बार युवा चेहरों पर निर्भर है। टीम में साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम और अबरार अहमद खेल रहे हैं।
एक्सपर्ट्स की राय :
भारत और पाकिस्तान के मैच से पहले ही पूर्व क्रिकेटरों ने अपनी राय दी थी। सुरेश रैना ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में खिलाड़ी भारत-पाक मुकाबलों से बचना चाहते हैं लेकिन यह एशिया कप और ACC के दबाव में खेलना जरूरी है। वहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपनी ही टीम पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत की बी टीम भी एशिया कप जीत सकती है। पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा कि यह टीम लगातार छोटी टीमों से हार रही है और इसमें कोई बड़ा सितारा खिलाड़ी मौजूद नहीं है।
स्टेडियम का माहौल :
दुबई स्टेडियम के बाहर भारत-पाक मैच देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। भारतीय फैंस ने "भारत माता की जय" के नारे लगाकर माहौल को रोमांचक बना दिया। हालांकि स्टेडियम के अंदर शुरुआत में कुछ सीटें खाली नजर आईं, लेकिन मैच के आगे बढ़ने के साथ भीड़ पूरी तरह भरने लगी।
पिच और टॉस का महत्व :
दुबई की पिच पर तेज गेंदबाज और स्पिनर दोनों को मदद मिलती है। यही वजह है कि पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। आंकड़ों की बात करें तो यहां टॉस जीतने वाली टीम को अक्सर फायदा मिलता है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी और लक्ष्य का पीछा करने वाली दोनों टीमों का जीत-हार का रिकॉर्ड लगभग बराबरी पर है।
भारत की जीत की संभावना :
India vs Pakistan Asia Cup 2025 मैच से पहले ही भविष्यवाणी की जा रही थी कि भारत का पलड़ा भारी रहेगा। टीम इंडिया के पास मजबूत बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी दोनों का संतुलन है। वहीं पाकिस्तान की टीम अनुभव की कमी और लगातार बदलाव की वजह से संघर्ष कर रही है। यही वजह है कि फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि भारत इस मैच में बड़ी जीत दर्ज कर सकता है। इस मुकाबले को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर सोनी लिव ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
