U19 cricket controversy : अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और बांग्लादेश के बीच 17 जनवरी को हुए मैच के बाद ‘नो-हैंडशेक’ का विवाद छा गया। टॉस के समय दोनों टीमों के कप्तानों के बीच हाथ नहीं मिलाने की घटना सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में तेजी से चर्चा में आ गई। इस पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने स्टेटमेंट जारी कर स्पष्ट किया है कि यह घटना अनजाने में हुई और इसका भारतीय टीम के प्रति कोई अनादर या नापसंदगी का इरादा नहीं था।

BCB ने यह भी कहा है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और खेल भावना, विपक्षी टीम तथा खिलाड़ियों के प्रति सम्मान को अपने मूल सिद्धांत के रूप में मानता है। बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को भी यह याद दिलाया है कि वे खेल भावना बनाए रखने की जिम्मेदारी समझें।

BCB का बयान: कप्तान नहीं, उपकप्तान ने किया टॉस :

BCB ने अपनी सफाई में बताया कि बांग्लादेश की अंडर-19 टीम के नियमित कप्तान अजीजुल हाकिम बीमार होने के कारण टॉस के समय मैदान में मौजूद नहीं थे। उनकी जगह उपकप्तान जवाद अबरार ने टॉस की जिम्मेदारी संभाली। इसी दौरान टॉस के समय भारतीय कप्तान से हाथ न मिलाने की घटना हुई, जिसे BCB ने “अनजाने में हुई” बताया।

BCB ने यह स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य भारतीय टीम या उसके खिलाड़ियों का अपमान करना नहीं था। बोर्ड ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाड़ियों को खेल भावना के सिद्धांतों का पालन करने और विपक्षी टीम के प्रति सम्मान बनाए रखने की सीख दी गई है।

मैदान पर क्या हुआ था ?

17 जनवरी को भारत और बांग्लादेश के बीच हुए मैच में हल्की बारिश के कारण टॉस में देरी हुई। जब दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में आए, तो किसी ने भी एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। टॉस के बाद भी दोनों कप्तान एक-दूसरे से हाथ नहीं मिले और सीधे अपने-अपने ड्रेसिंग रूम की ओर चले गए।

इस घटना के बाद क्रिकेट फैंस और मीडिया में विवाद तेज हो गया और इसे खेल भावना के खिलाफ माना गया। BCB के बयान के बाद भी इस विवाद ने क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story