सिडनी में भारत की धमाकेदार जीत के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भावुक अंदाज़ में ऑस्ट्रेलिया को कहा अलविदा। दोनों दिग्गजों की लास्ट स्पीच ने स्टेडियम से लेकर सोशल मीडिया तक फैंस की आंखें नम कर दीं।


सिडनी में टीम इंडिया की 9 विकेट से जीत के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई मैदान पर अपनी भावनाओं को साझा करते हुए विदाई दी। यह लास्ट स्पीच न सिर्फ खिलाड़ियों के लिए, बल्कि फैंस के लिए भी यादगार रही। इस मैच में रोहित ने 121 और विराट ने 74 रनों की शानदार पारियां खेलीं, जिनकी मदद से भारत ने आसानी से मुकाबला जीत लिया।


रोहित शर्मा ने कहा कि सिडनी में खेलने का अनुभव हमेशा खास रहेगा। उन्होंने याद दिलाया कि 2008 का ऑस्ट्रेलिया टूर उनके लिए बेहद आनंदमयी था। रोहित ने बताया कि पिछले 15 साल की उपलब्धियों के बावजूद उन्होंने हर मैच को नए जोश और उत्साह के साथ खेला। उन्होंने कहा, “मैं नहीं जानता कि हम भविष्य में यहाँ खेलेंगे या नहीं, लेकिन हर पल का मैंने पूरा आनंद लिया। यहाँ खेलना हमेशा अच्छा लगा, शायद विराट भी ऐसा ही महसूस करते होंगे। ऑस्ट्रेलिया, बहुत-बहुत धन्यवाद।”


विराट कोहली ने भी अपनी यादों को साझा किया। उन्होंने कहा कि उनकी साझेदारी और टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी की शुरुआत 2013 से हुई थी। विराट ने कहा, “यहाँ खेलना हमेशा यादगार रहा। जब हमने एक साथ लंबी पार्टनरशिप की, तो हमें और विरोधी टीम को भी पता चल गया कि हमारी पारियां मैच का रुख बदल सकती हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्राउड का समर्थन हमेशा याद रहेगा। थैंक्यू ऑस्ट्रेलिया।”


दोनों दिग्गजों ने यह भी स्वीकार किया कि यह शायद उनका आखिरी मौका था ऑस्ट्रेलियाई मैदान पर खेलने का, जिससे यह लम्हा और भी भावुक बन गया। फैंस के लिए यह सिर्फ एक मैच जीतने की कहानी नहीं, बल्कि क्रिकेट के दो महान खिलाड़ियों की यादों और भावनाओं का एहसास भी है।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story