भारत बनाम पाकिस्तान: 7 विकेट से हुई पाकिस्तान की हार।
टॉस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया। पाकिस्तानी जनता ने इस व्यव्हार को लेके आपत्ति जताई।

एशिया कप 2025 में भारत द्वारा 7 विकेट से पाकिस्तान को हराए जाने के बाद, भारतीय खिलाडियों ने पाकिस्तानी खिलाडियों से हाथ मिलाने पर इंकार जताया। टॉस के दौरान भी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया। पाकिस्तानी जनता ने इस व्यवहार को लेके आपत्ति जताई।
भारत ने 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 15.5 ओवर्स में जीत हासिल की। स्पिनर कुलदीप यादव ने 3, अक्सर पटेल ने 2, और जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट्स लेकर खेल पर नियंत्रण बनाया। इसके अलावा बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों में 47 रन्स बनाये, अभिषेक शर्मा, और तिलक वर्मा ने शानदार पारी खेली।
पाकिस्तानी टीम द्वारा सिर्फ साहिबज़ादा फरहान ने भारतीय टीम को टक्कर देते हुए 44 गेंदों में से 40 रन्स बनाये, और अंत में शाहीन शाह अफरीदी ने 16 गेंदों में 33 रनो की पारी खेली, जिसके चलते पाकिस्तान चुनातिपूर्ण लक्ष दे पाया।

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
