IND vs PAK Asia Cup 2025 : #BoycottINDvPAK के बाद अब handshake विवाद से बढ़ा बवाल
IND vs PAK Asia Cup 2025 में जीत के बाद हाथ न मिलाने पर मचा बवाल जानिए क्या भारतीय टीम पर लगेगा जुर्माना

IND vs PAK Asia Cup 2025 : रविवार को खेले गए एशिया कप 2025 के रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से शिकस्त दी। यह मैच पूरी तरह टीम इंडिया के नाम रहा, लेकिन जीत के बाद सबसे बड़ी चर्चा स्कोर या प्रदर्शन पर नहीं, बल्कि "नो हैंडशेक" विवाद पर हो रही है। भारतीय खिलाड़ियों ने मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया, जिससे फैंस के बीच सवाल उठ रहे हैं कि क्या इसके लिए टीम इंडिया पर जुर्माना लग सकता है।
सूर्यकुमार यादव ने टॉस पर हाथ मिलाने से किया इनकार :
IND vs PAK Asia Cup 2025 के इस हाईवोल्टेज मैच की शुरुआत से ही माहौल अलग था। टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया। इसके बाद मैच खत्म होने पर भी भारतीय खिलाड़ियों ने विरोधी टीम से हाथ मिलाने से परहेज किया। यहां तक कि मैदान पर मौजूद पाकिस्तानी खिलाड़ी हाथ मिलाने का इंतजार करते रह गए, लेकिन कोई भारतीय खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ सामने नहीं आया।
BCCI का समर्थन टीम को :
सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद पुष्टि की कि पाकिस्तान से हाथ न मिलाने का फैसला पूरी टीम का था और इसे बीसीसीआई का समर्थन भी मिला हुआ था। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सोचा-समझा था और इसके पीछे खास कारण थे। मैच के बाद सूर्यकुमार ने अपनी पोस्ट में लिखा, "कुछ बातें खेल भावना से ऊपर होती हैं। यह जीत भारत के सशस्त्र बलों और पहलगाम हमले के पीड़ितों को समर्पित है। जय हिंद।"
पाकिस्तान टीम ने दर्ज कराया औपचारिक विरोध :
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की है। पाकिस्तान टीम के कोच माइक हेसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी टीम हाथ मिलाने का इंतजार करती रही, लेकिन भारतीय खिलाड़ी आए ही नहीं। यही कारण था कि पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा प्रेजेंटेशन में भी शामिल नहीं हुए। PCB ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट तक यह मामला पहुंचाया और भारत के खिलाफ औपचारिक विरोध दर्ज कराया।
क्या है ICC और ACC का नियम :
अब बड़ा सवाल है कि क्या वास्तव में इस तरह के व्यवहार पर कोई एक्शन लिया जा सकता है। क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय नियमों में साफ तौर पर लिखा है कि हाथ मिलाना अनिवार्य नहीं है। यह केवल "स्पिरिट ऑफ क्रिकेट" का हिस्सा माना जाता है। टॉस से पहले या मैच के बाद खिलाड़ी आमतौर पर हाथ मिलाते हैं ताकि खेल भावना बरकरार रहे। लेकिन यदि कोई टीम जानबूझकर ऐसा नहीं करती, तो इसे नियमों का उल्लंघन नहीं माना जाता।
क्या लगेगा भारतीय टीम पर जुर्माना :
कानून की दृष्टि से देखें तो टीम इंडिया पर किसी तरह का जुर्माना नहीं लग सकता, क्योंकि नियमों में हाथ मिलाने की कोई बाध्यता नहीं है। हां, यदि हाथ न मिलाने के दौरान अपशब्द कहे जाते या खिलाड़ियों के बीच बदसलूकी होती, तो आईसीसी आचार संहिता के तहत कार्रवाई हो सकती थी। लेकिन IND vs PAK Asia Cup 2025 में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। इसलिए भारतीय टीम पूरी तरह सुरक्षित है। IND vs PAK Asia Cup 2025 का यह मैच भले ही भारत ने शानदार अंदाज में जीता हो, लेकिन "नो हैंडशेक" विवाद ने इसे और ज्यादा चर्चाओं में ला दिया है। पाकिस्तान ने औपचारिक विरोध दर्ज कराया है, लेकिन नियमों की किताब में भारतीय टीम के खिलाफ किसी तरह का जुर्माना या सजा का आधार नहीं बनता। यह मामला अब खेल भावना बनाम राष्ट्रीय भावनाओं की बहस में बदल गया है।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
