वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन गिल इस टीम के कप्तान होंगे, जबकि रवींद्र जडेजा को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। टीम में करुण नायर भी शामिल हैं, जिन्हें इंग्लैंड दौरे के ८ साल बाद टेस्ट में मौका मिला। मुख्य विकेटकीपर ऋषभ पंत अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं, इसलिए उनके स्थान पर ध्रुव जुरेल और एन जगदीसन को जिम्मेदारी दी गई है। जसप्रीत बुमराह को आराम मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया है।


टीम इंडिया फिलहाल एशिया कप २०२५ में खेल रही है, जहां शुभमन गिल उपकप्तान हैं। भारत ने टूर्नामेंट में फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जो २८ सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। फाइनल के बाद खिलाड़ी भारत लौटेंगे और २ अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होगी। इस टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड भी तैयार हो चुके है। तो आइए जानते है भारतीय टीम में से किस-किस खिलाडी को मिला मौका।

भारतीय खिलाड़ियों की सूचि :


कप्तान शुभमन गिल, उपकप्तन रवींद्र जडेजा, विकेट कीपर नारायण जगदीशन, यशस्वी जैसवाल, के एल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडीक्कल, ध्रुव जुरेल, वाशिंग्टन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।


इस टेस्ट मैच के कुछ मुख्य बिंदू है। इस टेस्ट टीम में करुण नायर और अभिमन्यु ईस्वान इन दोनों को जगह नहीं दी गई है। इनके जगह देवदत्त पडिक्कल और नितीश रेड्डी की वापसी हुई है। रविंद्र जडेजा को इसका उपकप्तान बनाया गया हैऔर साथ ही जसप्रीत बुमराह को भी शामिल किया गया है। इस सिलेक्शन पर चीफ सिलेक्टर अजित आगरकर ने बयान दिया है। जिसमे उन्होंने करुण नायर के बारे में कहा की "हम करुण नायर से अधिक की उम्मीद करते हैं, सिर्फ़ एक पारी काफी नहीं होती. पडिक्कल बेहतर कर सकते हैं. हम सभी को १५ - २० मौके देना चाहेंगे, लेकिन इन परिस्थितियों में यह संभव नहीं है." करीब 8 साल बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में मौका मिला था, लेकिन उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था.


भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट २ से ६ अक्टूबर तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट १० से १४ अक्टूबर तक दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह ९.३० बजे से शुरू होंगे।

Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story