सौरमंडल में नए मेहमान की खोज : 3I/ATLAS ने वैज्ञानिकों को अपनी चमक से किया हैरान
दूसरे तारामंडल से आया धूमकेतु 3I/ATLAS वैज्ञानिकों के लिए रोमांच और रहस्य का विषय बन गया है। इसकी असामान्य रासायनिक संरचना और तेज़ चमक ने यह संकेत दिया है कि यह हमारे सौरमंडल से बिल्कुल भिन्न वातावरण में बना है।

3I/ATLAS
आसमान में एक अनोखा धूमकेतु देखा गया जो हमारे सौरमंडल का नहीं है। इस धूमकेतु की खोज 1 जुलाई 2025 को ATLAS सर्वेक्षण (Asteroid Terrestrial-impact Last Alert System) द्वारा चिली के एक वेधशाला स्टेशन में की गई थी। इसका नाम है 3I/ATLAS, और यह किसी दूसरे तारामंडल से आया हुआ मेहमान है। कक्षीय विश्लेषण से स्पष्ट हुआ कि यह किसी दीर्घवृत्ताकार पथ पर नहीं, बल्कि हाइपरबोलिक पथ पर चल रहा है, जिसका अर्थ है कि यह हमारे सूर्य के गुरुत्वाकर्षण से बंधा नहीं है और जल्द ही अपने अंतरतारकीय सफर पर आगे निकल जाएगा।

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
