भरतपुर जिले के ऐतिहासिक कस्बे भुसावर के छोंकरवाडा सड़क मार्ग स्थित विद्या भारती द्वारा संचालित माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर परिसर में सोमवार को उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके पश्चात कक्षा प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थी, षष्ठी, सप्तमी और नवमी तक के भैया-बहिनों के परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित कर उनकी शैक्षणिक सफलता को सराहा गया।

परीक्षा परिणामों में प्रथम से लेकर नवमी तक की विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले मेधावी भैया-बहिनों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान उपसमिति के संरक्षक शेर सिंह सैनी, व्यवस्थापक रोहित सिंघल (रवि घट्टर वाले), कोषाध्यक्ष सुशील भारद्वाज, जिला संस्कार केंद्र एवं शिशु वाटिका प्रमुख चैतन्य प्रकाश अग्रवाल, प्रधानाचार्य दीनदयाल सिंह एवं प्रभारी प्रधानाचार्य मोहन मुरारी पाण्डेय ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान राघव, जगदीश, कुसुम लता, वंशीलाल सहित अन्य आचार्यों और दीदी ने भी भैया-बहिनों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने सफलता के सूत्र बताते हुए कहा कि यह संस्था विद्यार्थियों को संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए संकल्पित है। पुरस्कार पाकर खिले हुए चेहरों और शिक्षकों के मार्गदर्शन के साथ इस आयोजन ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार किया।

Updated On
Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story