सिरोही। शिवगंज के काबेश्वर महादेव मंदिर के संत त्रिवेणीगिरी महाराज की मौत के पांच दिन बाद मामला फिर गरमा गया। आबूराज क्षेत्र के संतों ने सैकड़ों समर्थकों के साथ शिवगंज थाने पहुंचकर पड़ाव डाला और मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच की मांग की।

1008 संत निरंजनगिरी महाराज, 1008 संत तीर्थगिरी महाराज और पागलगिरी महाराज सहित संतों ने शिवगंज थानाधिकारी ओमप्रकाश को ज्ञापन सौंपा। संतों ने त्रिवेणीगिरी महाराज की मौत को हत्या बताते हुए घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच करने की मांग पुलिस से की।

संत समाज ने पुलिस को मामले का खुलासा करने के लिए चार दिन का समय दिया है। संतों ने चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि में मामले का खुलासा नहीं होने पर शिवगंज-सुमेरपुर बंद का आह्वान किया जाएगा। इसके बाद आबूराज एवं आसपास के संत समुदाय की ओर से शिवगंज थाने के बाहर धरना देने की चेतावनी भी दी गई।

जांच के दौरान संतों ने एक फोन कॉल को महत्वपूर्ण कड़ी बताया। उन्होंने कहा कि मंगलवार रात करीब 10 बजे त्रिवेणीगिरी महाराज के पास किसी व्यक्ति का फोन आया था। इसके बाद महाराज मंदिर पहुंचे थे। संतों ने पुलिस से फोन कॉल की जानकारी, कॉल करने वाले व्यक्ति और उसके बाद महाराज की गतिविधियों की गहन जांच करने की मांग की।

पुलिस ने संतों को मामले में जांच जारी होने की जानकारी दी और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। हालांकि, महाराज की मौत को लेकर संत समाज और समर्थकों में आक्रोश नजर आया।

संत समाज की ओर से दिए गए चार दिन के अल्टीमेटम के बाद अब पुलिस की जांच और कार्रवाई पर नजरें टिकी हैं।

Dineshkumar Bohra, Sirohi

Dineshkumar Bohra, Sirohi

नाम: दिनेश बोहरा

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सिरोही जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, शिक्षा और प्रशासनिक खबरें

परिचय एवं अनुभव

दिनेश बोहरा सिरोही जिले से एक सक्रिय रिपोर्टर हैं। वह वर्तमान में 'फर्स्ट इंडिया न्यूज' में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और वहां सभी प्रकार की खबरों को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उनका अनुभव निम्नलिखित है:

  • फर्स्ट इंडिया न्यूज: वर्ष 2013 से लगातार इस संस्थान से जुड़े हुए हैं और रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
  • प्रातःकाल: पिछले कुछ समय से वह 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ भी जुड़कर कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

दिनेश बोहरा शैक्षणिक रूप से परास्नातक हैं। उनकी योग्यता निम्नलिखित है:

  • कला स्नातक (B.A.)
  • कला स्नातकोत्तर (M.A.)

Next Story