राजनीति में अध्यात्म जरूरी, तभी होगा बेहतर समाज कल्याण: आबू रोड में बोले त्रिपुरा के मंत्री सुधांगसु दास
आबू रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय पहुंचे त्रिपुरा के मंत्री सुधांगसु दास ने अध्यात्म, राजयोग और राजनीति की भूमिका पर महत्वपूर्ण विचार रखे।

तस्वीर में बाएं से दाएं, ब्रह्माकुमारीज संस्थान के पदाधिकारियों के साथ हाथ में नशामुक्त भारत अभियान का पोस्टर लिए खड़े त्रिपुरा के मंत्री सुधांगसु दास (सफेद पगड़ी और शॉल में)।
त्रिपुरा के अनुसूचित जाति कल्याण, पशु संसाधन विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री सुधांगसु दास तीन दिवसीय प्रवास पर ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय आबू रोड तथा माउंट आबू पहुंचे। शांतिवन पहुंचने पर ब्रह्माकुमारीज संस्था के अतिरिक्त महासचिव राजयोगी बीके मृत्युंजय, मेडिकल प्रभाग के सचिव डॉ. बनारसीलाल शाह, सीए जगदीश, बीके शिविका समेत कई लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।
संस्थान की गतिविधियों पर चर्चा करते हुए मंत्री सुधांगसु दास ने कहा कि मौजूदा समय में लोगों के जीवन में अध्यात्म और राजयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इससे कार्य व्यवहार में सकारात्मकता का विकास होता है। ब्रह्माकुमारीज संस्थान में आने के बाद यह महसूस होता है कि मनुष्य का जीवन कैसा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के जीवन में अध्यात्म, ज्ञान और नैतिक मूल्य नहीं हैं, उसका जीवन लक्ष्यविहीन है।
मंत्री दास ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान का कार्य लोक कल्याण के लिए है, इसलिए इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। उन्होंने अच्छे समाज कल्याण के लिए राजनीति में अध्यात्म को भी आवश्यक बताया।
इस दौरान त्रिपुरा की बीके अद्या बहन समेत कई लोग उपस्थित रहे। मंत्री सुधांगसु दास ने विशाल डायमंड हॉल, भंडारे सहित संस्थान की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और उन्हें देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

Sunil Acharya, Mount Abu
सुनिल आचार्य माउंट आबू से जुड़े प्रमुख रिपोर्टर हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय और सटीक कवरेज के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में तथ्यपरक रिपोर्टिंग और घटनाओं की गहन समीक्षा का विशेष योगदान है। सुनिल आचार्य हर खबर को निष्पक्ष दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं और पाठकों तक सही जानकारी पहुँचाने का पूरा प्रयास करते हैं। उनका लेखन शैली सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को समाचार के हर पहलू से अवगत कराता है।
