स्वरूपगंज अंबे माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: भजन संध्या और झांकियों से सजा महोत्सव
महोत्सव के तहत यज्ञ, भामाशाह सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें आशा वैष्णव की भजन संध्या और आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

स्वरूपगंज में अंबे माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान आयोजित भजन संध्या में दिल्ली के कलाकारों द्वारा भगवान शिव और गणपति की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं।
स्वरूपगंज कस्बे में अंबे माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत गुरुवार को धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक उल्लास और भव्य आयोजनों का संगम देखने को मिला, जहां पूरे दिन चले कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में भामाशाहों का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया और उन्हें सम्मानित किया गया। अंबे माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आचार्य पंडित जनार्दन ओझा के सान्निध्य में विधि-विधानपूर्वक संपन्न हो रहा है, जिसके तहत यज्ञ का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
दिन के समय भजन गायक अंकुश गहलोत ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया, वहीं रात्रि में आयोजित भजन संध्या में भजन गायिका आशा वैष्णव ने अपनी मधुर आवाज से समा बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के मनोज रिया एंड पार्टी द्वारा शिव एवं गणपति की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी सम्पन्न हो रहे हैं, जिनमें यज्ञ की पूर्णाहुति, महाआरती और महाप्रसाद फले चुनरी के तहत प्रसादी वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही ब्राह्मणों का पूजन एवं सम्मान भी किया जाएगा।
आयोजन के अगले चरण में अंबे माता की मूर्ति स्थापना की जाएगी, जिसके दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। इस विशेष आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। आयोजकों के अनुसार महोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं, जिससे यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक पहचान को नई ऊंचाई देने वाला साबित हो रहा है।

Dineshkumar Bohra, Sirohi
नाम: दिनेश बोहरा
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सिरोही जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, शिक्षा और प्रशासनिक खबरें
परिचय एवं अनुभव
दिनेश बोहरा सिरोही जिले से एक सक्रिय रिपोर्टर हैं। वह वर्तमान में 'फर्स्ट इंडिया न्यूज' में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और वहां सभी प्रकार की खबरों को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उनका अनुभव निम्नलिखित है:
- फर्स्ट इंडिया न्यूज: वर्ष 2013 से लगातार इस संस्थान से जुड़े हुए हैं और रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
- प्रातःकाल: पिछले कुछ समय से वह 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ भी जुड़कर कार्य कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
दिनेश बोहरा शैक्षणिक रूप से परास्नातक हैं। उनकी योग्यता निम्नलिखित है:
- कला स्नातक (B.A.)
- कला स्नातकोत्तर (M.A.)
