उप जिला कलेक्टर डॉ. अंशु प्रिया के निर्देश एवं नगर पालिका आयुक्त रामकिशोर मेहता के नेतृत्व में नगर पालिका टीम ने बेसहारा पशुओं के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए कार्रवाई की। अभियान के दौरान पालिका क्षेत्र से चार बेसहारा नंदियों को पकड़कर सुरक्षित रूप से काशी विश्वनाथ गोशाला, रोहिड़ा भिजवाया गया।

इस अभियान की निगरानी सफाई निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह एवं जमादार तरुण कुमार ने की। नगर पालिका टीम ने निर्धारित अभियान के तहत सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे बेसहारा नंदियों को पकड़कर उन्हें सुरक्षित रूप से गोशाला पहुंचाने की कार्रवाई की।

नगर पालिका आयुक्त रामकिशोर मेहता ने बताया कि पशु पालक अपने मवेशियों को खुले में न छोड़ें तथा उन्हें बांधकर रखें। उन्होंने कहा कि यदि कोई पशु सड़कों पर आवारा घूमता हुआ पाया गया तो उसे पकड़कर गोशाला भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान नगर पालिका के मनोज कुमार, कैलाश सोलंकी, विशाल सोलंकी सहित अन्य कार्मिक भी मौजूद रहे। नगर पालिका द्वारा चलाया गया यह विशेष अभियान बेसहारा पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और सड़कों पर उनकी आवाजाही को नियंत्रित करने की दिशा में की गई प्रशासनिक कार्रवाई का हिस्सा रहा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story