सिरोही में नए एसपी डॉ. अजेय सिंह राठौड़ ने पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानून एवं यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से नए एसपी ने पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील इलाकों का जमीनी दौरा किया।

सिरोही में पदभार संभालने के बाद नए पुलिस अधीक्षक डॉ. अजेय सिंह राठौड़ पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ पैदल मार्च
सिरोही। नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अजेय सिंह राठौड़ ने पदभार संभालने के बाद सोमवार रात पुलिस अधिकारियों के साथ शहर में पैदल मार्च कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जमीनी जायजा लिया। कोतवाली थाने से शुरू हुए इस मार्च के दौरान एसपी ने शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
पैदल मार्च के दौरान डॉ. राठौड़ ने शहर की भौगोलिक स्थिति, यातायात व्यवस्था और प्रमुख इलाकों की स्थिति को करीब से देखा। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सहित पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। डिप्टी एवं कोतवाली थाना पुलिस का जाब्ता भी पैदल मार्च में शामिल रहा।
एसपी डॉ. राठौड़ ने पैलेस रोड से होते हुए पुराने सिनेमा हॉल क्षेत्र, सरजावाव दरवाजा एवं राजमाता धर्मशाला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस दल अंबेडकर सर्किल होते हुए एसपी निवास की ओर रवाना हुआ।
पदभार संभालने के बाद नए एसपी का यह ग्राउंड विजिट शहर की सुरक्षा व्यवस्था को जमीनी स्तर पर समझने के उद्देश्य से किया गया। निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली व्यवस्थाओं एवं समस्याओं के आधार पर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाने की संभावना है।

Dineshkumar Bohra, Sirohi
नाम: दिनेश बोहरा
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सिरोही जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, शिक्षा और प्रशासनिक खबरें
परिचय एवं अनुभव
दिनेश बोहरा सिरोही जिले से एक सक्रिय रिपोर्टर हैं। वह वर्तमान में 'फर्स्ट इंडिया न्यूज' में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और वहां सभी प्रकार की खबरों को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उनका अनुभव निम्नलिखित है:
- फर्स्ट इंडिया न्यूज: वर्ष 2013 से लगातार इस संस्थान से जुड़े हुए हैं और रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
- प्रातःकाल: पिछले कुछ समय से वह 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ भी जुड़कर कार्य कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
दिनेश बोहरा शैक्षणिक रूप से परास्नातक हैं। उनकी योग्यता निम्नलिखित है:
- कला स्नातक (B.A.)
- कला स्नातकोत्तर (M.A.)
