सिरोही में बाल विवाह के खिलाफ अभियान, बालिकाओं ने कुप्रथा रोकने और जागरूकता फैलाने की ली शपथ
सिरोही के पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। बालिकाओं ने बाल विवाह नहीं करने और समाज में इस कुप्रथा के खिलाफ जागरूकता फैलाने की शपथ ली।

सिरोही के एक स्कूल में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में शामिल शिक्षक और छात्राएं।
सिरोही। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को रोकने और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बालिकाओं को बाल विवाह नहीं करने और समाज में इस कुप्रथा के खिलाफ जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग के अधिकारियों ने बाल विवाह को सामाजिक अभिशाप बताते हुए इसके दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाल विवाह से बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
पीएम श्री प्रभारी गोपाल सिंह राव पोसालिया ने कहा कि बाल विवाह रोकना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बालिकाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पर्यवेक्षक संतोष मीणा, कुलसुम बानो, रुचिका रावल और खुशबू रावल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इस कुप्रथा के खिलाफ सामाजिक भागीदारी का संदेश दिया गया।

Dineshkumar Bohra, Sirohi
नाम: दिनेश बोहरा
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सिरोही जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, शिक्षा और प्रशासनिक खबरें
परिचय एवं अनुभव
दिनेश बोहरा सिरोही जिले से एक सक्रिय रिपोर्टर हैं। वह वर्तमान में 'फर्स्ट इंडिया न्यूज' में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और वहां सभी प्रकार की खबरों को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उनका अनुभव निम्नलिखित है:
- फर्स्ट इंडिया न्यूज: वर्ष 2013 से लगातार इस संस्थान से जुड़े हुए हैं और रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
- प्रातःकाल: पिछले कुछ समय से वह 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ भी जुड़कर कार्य कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
दिनेश बोहरा शैक्षणिक रूप से परास्नातक हैं। उनकी योग्यता निम्नलिखित है:
- कला स्नातक (B.A.)
- कला स्नातकोत्तर (M.A.)
