सिरोही: नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल का कारावास, 1.15 लाख जुर्माना
पोक्सो कोर्ट ने पालडी एम थाना क्षेत्र के मामले में फैसला सुनाते हुए पीड़िता को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया है।

सिरोही पॉक्सो विशेष न्यायालय के न्यायाधीश अनूप कुमार पाठक, जिन्होंने पालडी एम थाना क्षेत्र के दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 वर्ष की सजा सुनाई।
सिरोही पॉक्सो विशेष कोर्ट के विशिष्ट न्यायाधीश अनूप कुमार पाठक ने नाबालिग से रेप के आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी पर 1 लाख 15 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। विशेष लोक अभियोजक मोहन सिंह देवड़ा ने बताया कि यह मामला पुलिस थाना पालडी एम में दर्ज किया गया था। आरोपी ने एक नाबालिग पीड़िता के साथ कुएं पर दुष्कर्म किया था और पीड़िता के पिता ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस अनुसंधान और न्यायालय की कार्यवाही
रिपोर्ट के आधार पर अनुसंधान अधिकारी ने जांच पूरी कर आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को आरोप सुनाए, जिस पर उसने ट्रायल की मांग की। विशेष लोक अभियोजक देवड़ा ने न्यायालय के समक्ष 13 गवाहों के बयान दर्ज कराए और 32 दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए।
न्यायालय का फैसला और पीड़िता को मुआवजा
दोनों पक्षों की बहस सुनने और प्रस्तुत तथ्यों से सहमत होने के बाद न्यायालय ने आरोपी को दुष्कर्म के आरोप में दोषी पाया। सजा के तौर पर 20 साल का कठोर कारावास और 1 लाख 15 हजार रुपए का अर्थदंड सुनाया गया। इसके अतिरिक्त न्यायालय ने पीड़िता को 5 लाख रुपए का प्रतिकर (मुआवजा) देने का भी आदेश दिया है।

Dineshkumar Bohra, Sirohi
नाम: दिनेश बोहरा
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सिरोही जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, शिक्षा और प्रशासनिक खबरें
परिचय एवं अनुभव
दिनेश बोहरा सिरोही जिले से एक सक्रिय रिपोर्टर हैं। वह वर्तमान में 'फर्स्ट इंडिया न्यूज' में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और वहां सभी प्रकार की खबरों को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उनका अनुभव निम्नलिखित है:
- फर्स्ट इंडिया न्यूज: वर्ष 2013 से लगातार इस संस्थान से जुड़े हुए हैं और रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
- प्रातःकाल: पिछले कुछ समय से वह 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ भी जुड़कर कार्य कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
दिनेश बोहरा शैक्षणिक रूप से परास्नातक हैं। उनकी योग्यता निम्नलिखित है:
- कला स्नातक (B.A.)
- कला स्नातकोत्तर (M.A.)
