सिरोही। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर और पुलिस अधीक्षक अजय सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मूलभूत सुविधाओं, मतदान दलों की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान दलों, ग्रामीणों और सरपंच पद के प्रत्याशियों से संवाद भी किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उपलागढ़, निचलागढ़, जायदरा, दोयतरा, बोरीबूझ, पाबा एवं उपलाखेजड़ा स्थित मतदान केन्द्रों का अवलोकन किया। उन्होंने वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, मतदान दलों से संबंधित व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। अधिकारियों ने मतदान दलों से बातचीत कर उन्हें निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण मनोयोग, निष्पक्षता और गंभीरता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से भी संवाद किया और चुनावी व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने सरपंच पद के प्रत्याशियों से चर्चा करते हुए शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। वहीं, पुलिस अधीक्षक अजय सिंह राठौड़ ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बोरीबूझ के खाखरिया फली स्थित विद्यालय का भी अवलोकन किया। यहां उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई कर उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को अपने बीच पाकर विद्यालय के विद्यार्थी भी उत्साहित नजर आए। इस दौरान संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस कार्मिक मौजूद रहे। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत मतदान केन्द्रों का यह निरीक्षण चुनावी व्यवस्थाओं, निष्पक्ष मतदान और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने की तैयारियों के जायजे का हिस्सा रहा।

Dineshkumar Bohra, Sirohi

Dineshkumar Bohra, Sirohi

नाम: दिनेश बोहरा

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सिरोही जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, शिक्षा और प्रशासनिक खबरें

परिचय एवं अनुभव

दिनेश बोहरा सिरोही जिले से एक सक्रिय रिपोर्टर हैं। वह वर्तमान में 'फर्स्ट इंडिया न्यूज' में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और वहां सभी प्रकार की खबरों को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उनका अनुभव निम्नलिखित है:

  • फर्स्ट इंडिया न्यूज: वर्ष 2013 से लगातार इस संस्थान से जुड़े हुए हैं और रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
  • प्रातःकाल: पिछले कुछ समय से वह 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ भी जुड़कर कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

दिनेश बोहरा शैक्षणिक रूप से परास्नातक हैं। उनकी योग्यता निम्नलिखित है:

  • कला स्नातक (B.A.)
  • कला स्नातकोत्तर (M.A.)

Next Story