सिरोही। चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। सिरोही मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल श्रवण मीणा को जयपुर में उनके आवास पर पचास हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, जयपुर स्थित एसीबी टीम को शिकायत मिली थी कि कॉलेज के हॉस्टल से जुड़े ठेकेदार के बिल पास करने के एवज में प्रिंसिपल मीणा ने रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद आज विशेष ऑपरेशन के तहत प्रिंसिपल को पकड़ने की कार्रवाई की गई।

एसीबी की जयपुर टीम ने गिरफ्तारी के तुरंत बाद सिरोही मेडिकल कॉलेज पहुंचकर परिसर और प्रिंसिपल के आवास दोनों जगहों पर तलाशी अभियान शुरू किया। सूत्रों के अनुसार, कॉलेज के विभिन्न विभागों के फैकल्टी सदस्यों से भी एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है। सिरोही एसीबी के ASP रामेश्वर लाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की जा रही है।

प्रिंसिपल की गिरफ्तारी के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसीबी पूरे मामले की तह तक जाकर सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। इस गिरफ्तारी से सिरोही मेडिकल कॉलेज में प्रशासनिक स्तर पर ईमानदारी और जवाबदेही को लेकर नई चेतना पैदा होने की उम्मीद है।

Dineshkumar Bohra, Sirohi

Dineshkumar Bohra, Sirohi

नाम: दिनेश बोहरा

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सिरोही जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, शिक्षा और प्रशासनिक खबरें

परिचय एवं अनुभव

दिनेश बोहरा सिरोही जिले से एक सक्रिय रिपोर्टर हैं। वह वर्तमान में 'फर्स्ट इंडिया न्यूज' में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और वहां सभी प्रकार की खबरों को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उनका अनुभव निम्नलिखित है:

  • फर्स्ट इंडिया न्यूज: वर्ष 2013 से लगातार इस संस्थान से जुड़े हुए हैं और रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
  • प्रातःकाल: पिछले कुछ समय से वह 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ भी जुड़कर कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

दिनेश बोहरा शैक्षणिक रूप से परास्नातक हैं। उनकी योग्यता निम्नलिखित है:

  • कला स्नातक (B.A.)
  • कला स्नातकोत्तर (M.A.)

Next Story