सिरोही। माधव विश्वविद्यालय के विधि संकाय द्वारा ग्राम केर गाँव में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके विधिक अधिकारों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। यह आयोजन विधि संकाय के अधिष्ठाता डॉ. डी.के. उपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

विशेषज्ञों द्वारा कानूनी अधिकारों की जानकारी

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सहायक प्रोफेसर डॉ. विद्या शक्तावत के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने विधिक जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए "विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी साझा की।" इसके पश्चात, सहायक प्रोफेसर डॉ. दुष्यंत कुमार ने पंचायती राज व्यवस्था एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं को सरल एवं सहज भाषा में समझाते हुए ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

सुलभ न्याय और लोक अदालत पर चर्चा

न्याय प्रक्रिया को सुगम बनाने के विषय पर सहायक प्रोफेसर डॉ. सुरेन्द्र मीणा ने विस्तार से चर्चा की। उन्होंने "वैकल्पिक विवाद निवारण प्रणाली एवं लोक अदालत की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए न्याय प्राप्ति के सुलभ एवं किफायती उपायों की जानकारी दी।" शिविर में विधि संकाय के विद्यार्थियों रतन मीणा, रिचर्ड पॉल, खुशबू कंवर एवं मोनिका ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए ग्रामीणों को सामाजिक एवं कानूनी विषयों पर जागरूक किया।

गणमान्य अतिथियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सहायक प्रोफेसर डॉ. सुरेश त्रिवेदी, डॉ. संदीप गहलोत, डॉ. मीनू दायमा, डॉ. मनोज यादव, मानवेंद्र राजपुरोहित एवं विनीता मीणा सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच गंगाबेन महेंद्र गरासिया, सुरेश कुमार, चेलाराम देवासी, प्रियंका, रेखा, आंद्राज, मालाराम एवं भूरजी देवी सहित अनेक ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे जागरूकता शिविरों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

Dineshkumar Bohra, Sirohi

Dineshkumar Bohra, Sirohi

नाम: दिनेश बोहरा

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सिरोही जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, शिक्षा और प्रशासनिक खबरें

परिचय एवं अनुभव

दिनेश बोहरा सिरोही जिले से एक सक्रिय रिपोर्टर हैं। वह वर्तमान में 'फर्स्ट इंडिया न्यूज' में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और वहां सभी प्रकार की खबरों को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उनका अनुभव निम्नलिखित है:

  • फर्स्ट इंडिया न्यूज: वर्ष 2013 से लगातार इस संस्थान से जुड़े हुए हैं और रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
  • प्रातःकाल: पिछले कुछ समय से वह 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ भी जुड़कर कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

दिनेश बोहरा शैक्षणिक रूप से परास्नातक हैं। उनकी योग्यता निम्नलिखित है:

  • कला स्नातक (B.A.)
  • कला स्नातकोत्तर (M.A.)

Next Story