स्वरूपगंज में गुरु ब्राह्मण रोई-भीतरोट परगना की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन
सिरोही के स्वरूपगंज में गुरु ब्राह्मण रोई-भीतरोट परगना की बैठक में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन हुआ। समाज हित और संगठन को मजबूत बनाने पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

तस्वीर में गर्ग ब्राह्मण समाज भवन में नई कार्यकारिणी के गठन के दौरान माला पहनाकर बधाई देते और एक-दूसरे से हाथ मिलाते समाज के सदस्य।
सिरोही के स्वरूपगंज स्थित गर्ग ब्राह्मण समाज भवन में रविवार को आयोजित गुरु ब्राह्मण रोई-भीतरोट परगना की बैठक में समाज के पंचों एवं गणमान्य सदस्यों की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ नई जिम्मेदारियों का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
नई कार्यकारिणी में प्रतापराम (स्वरूपगंज) को अध्यक्ष, सेतुराम (नया सानवाड़ा) को उपाध्यक्ष, अमृतलाल (भारजा) को कोषाध्यक्ष तथा अमृतलाल (मांडवाड़ा खालसा) को सचिव नियुक्त किया गया। बैठक के दौरान समाज के वरिष्ठजनों एवं पंचों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर नवगठित कार्यकारिणी को समाज हित में कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
बैठक में पूर्वाध्यक्ष झालाराम (रिछड़ी), ओमप्रकाश (खाखरवाड़ा), सचिव राधेश्याम (पिंडवाड़ा), जिलाध्यक्ष मोहनलाल (सानवाड़ा), वरिष्ठ पत्रकार भरत कुमार (पिंडवाड़ा), बाबूलाल (भारजा), पूर्वाध्यक्ष शैतानमल (खाखरवाड़ा) सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान समाज की एकजुटता, संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। नवगठित कार्यकारिणी ने समाज के हित में सक्रियता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया, जिसे बैठक में उपस्थित समाजजनों का सर्वसम्मति से समर्थन प्राप्त हुआ।

Dineshkumar Bohra, Sirohi
नाम: दिनेश बोहरा
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सिरोही जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, शिक्षा और प्रशासनिक खबरें
परिचय एवं अनुभव
दिनेश बोहरा सिरोही जिले से एक सक्रिय रिपोर्टर हैं। वह वर्तमान में 'फर्स्ट इंडिया न्यूज' में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और वहां सभी प्रकार की खबरों को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उनका अनुभव निम्नलिखित है:
- फर्स्ट इंडिया न्यूज: वर्ष 2013 से लगातार इस संस्थान से जुड़े हुए हैं और रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
- प्रातःकाल: पिछले कुछ समय से वह 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ भी जुड़कर कार्य कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
दिनेश बोहरा शैक्षणिक रूप से परास्नातक हैं। उनकी योग्यता निम्नलिखित है:
- कला स्नातक (B.A.)
- कला स्नातकोत्तर (M.A.)
