सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय सिरोही द्वारा सिरोही मुख्यालय स्थित पीएम-श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिरोही में पृथ्वी दिवस एवं पोषण पखवाड़ा के तहत संगोष्ठी एवं प्रतियोगिता के माध्यम से व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं पोषण के प्रति विद्यार्थियों और आमजन में जागरूकता विकसित करना रहा।

कार्यक्रम प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खत्री, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गणपत सिंह देवड़ा तथा वरिष्ठ योगाचार्य भीक सिंह भाटी के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गणपत सिंह देवड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी दिवस हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से जल, वन एवं भूमि के संरक्षण हेतु छोटे-छोटे प्रयास करने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

व्याख्याता गोपाल सिंह राव ने कहा कि पृथ्वी दिवस प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा धरती के संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना है। वहीं वरिष्ठ योगाचार्य भीख सिंह भाटी ने अपने उद्बोधन में संतुलित आहार और उचित पोषण को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए कहा कि पोषण पखवाड़ा का उद्देश्य विशेषकर किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो सिरोही के प्रभारी अधिकारी फूलचंद गहलोत ने कहा कि पृथ्वी दिवस एवं पोषण पखवाड़ा जैसे अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन के प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने जानकारी दी कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण एवं पोषण के प्रति जागरूकता विकसित की जा रही है।

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान व्याख्याता महेंद्र कुमार, देवीलाल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। यह आयोजन विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभरा।

Sunil Acharya, Mount Abu

Sunil Acharya, Mount Abu

सुनिल आचार्य माउंट आबू से जुड़े प्रमुख रिपोर्टर हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय और सटीक कवरेज के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में तथ्यपरक रिपोर्टिंग और घटनाओं की गहन समीक्षा का विशेष योगदान है। सुनिल आचार्य हर खबर को निष्पक्ष दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं और पाठकों तक सही जानकारी पहुँचाने का पूरा प्रयास करते हैं। उनका लेखन शैली सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को समाचार के हर पहलू से अवगत कराता है।

Next Story