चिराग रावल बने उपखंड स्तरीय जन अभियोग एवं सतर्कता समिति के सदस्य, बोले-समस्याओं का होगा समयबद्ध समाधान
सिरोही में चिराग रावल को उपखंड स्तरीय जन अभियोग एवं सतर्कता समिति का सदस्य मनोनीत किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर रहेगा जोर।

तस्वीर में चिराग रावल नजर आ रहे हैं, जिन्हें सिरोही में उपखंड स्तरीय जन अभियोग एवं सतर्कता समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।
सिरोही। राज्य सरकार के जन अभियोग निराकरण विभाग के आदेशानुसार चिराग रावल को उपखंड स्तरीय जन अभियोग एवं सतर्कता समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। समिति का गठन क्षेत्र की आमजन की समस्याओं, शिकायतों एवं परिवेदनाओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से किया गया है।
नवनियुक्त सदस्य चिराग रावल ने नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप उपखंड स्तर पर आमजन की शिकायतों, परिवेदनाओं और विकास कार्यों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की समस्या का समयबद्ध निस्तारण उनकी प्राथमिकता रहेगी।
रावल ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाना भी समिति की प्राथमिकताओं में रहेगा। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय कर जनसुनवाई एवं सतर्कता बैठकों को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
चिराग रावल के मनोनयन पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया और बधाई दी। लोगों ने उम्मीद जताई कि रावल के दायित्व संभालने से आमजन की समस्याओं के समाधान को और गति मिलेगी।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
