भावरी पंचायत में उपसरपंच चुनाव: हाजी मुश्ताक अहमद नागौरी ने 25 मतों से दर्ज की जीत
सिरोही जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत भावरी में उपसरपंच पद के चुनाव में हाजी मुश्ताक अहमद नागौरी ने 25 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 29 मत मिले, जबकि विष्णुराम को 4 मत प्राप्त हुए। चुनाव के बाद उनका स्वागत किया गया।

तस्वीर में सिरोही जिले की भावरी ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित उपसरपंच हाजी मुश्ताक अहमद नागौरी समर्थकों के बीच नजर आ रहे हैं।
सिरोही। सिरोही जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत भावरी में उपसरपंच पद के चुनाव में हाजी मुश्ताक अहमद नागौरी ने जीत दर्ज की। मतदान में उन्हें 29 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी विष्णुराम को 4 मत प्राप्त हुए। इस तरह मुश्ताक अहमद नागौरी ने 25 मतों के अंतर से उपसरपंच पद पर जीत हासिल की। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए।
मतदान के दौरान एक मत खारिज हुआ। मतगणना के बाद हाजी मुश्ताक अहमद नागौरी को विजयी घोषित किया गया। उपसरपंच निर्वाचित होने के बाद ग्राम पंचायत परिसर में उनका माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान समर्थकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए खुशी जाहिर की।
गौरतलब है कि भावरी ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर ललित बंसल पहले ही जीत दर्ज कर चुके हैं। अब हाजी मुश्ताक अहमद नागौरी के उपसरपंच निर्वाचित होने के साथ ग्राम पंचायत को नया नेतृत्व मिला है।
सरपंच ललित बंसल और उपसरपंच मुश्ताक अहमद नागौरी के नेतृत्व में ग्रामीणों को ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

Dineshkumar Bohra, Sirohi
नाम: दिनेश बोहरा
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सिरोही जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, शिक्षा और प्रशासनिक खबरें
परिचय एवं अनुभव
दिनेश बोहरा सिरोही जिले से एक सक्रिय रिपोर्टर हैं। वह वर्तमान में 'फर्स्ट इंडिया न्यूज' में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और वहां सभी प्रकार की खबरों को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उनका अनुभव निम्नलिखित है:
- फर्स्ट इंडिया न्यूज: वर्ष 2013 से लगातार इस संस्थान से जुड़े हुए हैं और रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
- प्रातःकाल: पिछले कुछ समय से वह 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ भी जुड़कर कार्य कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
दिनेश बोहरा शैक्षणिक रूप से परास्नातक हैं। उनकी योग्यता निम्नलिखित है:
- कला स्नातक (B.A.)
- कला स्नातकोत्तर (M.A.)
