श्री सरियादे माता प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में तीन दिवसीय चढ़ावा
सिरूपगंज कस्बे में मारू प्रजापत ग्यारह गांव धर्मशाला में 29 अप्रैल को श्री सरियादे माता प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीन दिवसीय चढ़ावा कार्यक्रम में आस-पास के ग्यारह गांवों से समाज बंधु, माताएं और बहनों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर माता के दरबार में चढ़ावा अर्पित किया।

सिरोही। सिरूपगंज कस्बे में मारू प्रजापत ग्यारह गांव धर्मशाला में 29 अप्रैल को श्री सरियादे माता प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय चढ़ावा कार्यक्रम में आस-पास के ग्यारह गांवों से समाज बंधु, माताएं और बहनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में चढ़ावा अर्पित कर भक्ति की अमूल्य अनुभूति प्राप्त की।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने माताजी की पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक चढ़ावों में भाग लेकर महोत्सव को सफल बनाया।
तीन दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत दिन में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायकों ने माताजी के भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर ध्वनि से श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर हो गए और पूरा वातावरण भक्ति में गुंजायमान रहा।
श्री सरियादे मारू प्रजापत ग्यारह गांव सेवा संस्था के अध्यक्ष गोपाल कुमावत, सचिव दिनेश कुमार (किशोर), कोषाध्यक माधुराम प्रजापत एवं सेवा संस्था के कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में तीनों दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समाज के लोगों ने चढ़ावों में पूर्ण सहयोग प्रदान किया। साथ ही, दोपहर में तीनों दिन समाज के लिए भोजन प्रसादी का कार्यक्रम भी रखा गया।
इस महोत्सव ने न केवल समाज के लोगों को एकजुट किया बल्कि माताजी के प्रति श्रद्धा और भक्ति की भावना को भी प्रबल किया। कार्यक्रम की भव्यता और भक्तिमय वातावरण ने इसे सिरोही जिले के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में महत्वपूर्ण स्थान दिलाया।

Dineshkumar Bohra, Sirohi
नाम: दिनेश बोहरा
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सिरोही जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, शिक्षा और प्रशासनिक खबरें
परिचय एवं अनुभव
दिनेश बोहरा सिरोही जिले से एक सक्रिय रिपोर्टर हैं। वह वर्तमान में 'फर्स्ट इंडिया न्यूज' में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और वहां सभी प्रकार की खबरों को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उनका अनुभव निम्नलिखित है:
- फर्स्ट इंडिया न्यूज: वर्ष 2013 से लगातार इस संस्थान से जुड़े हुए हैं और रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
- प्रातःकाल: पिछले कुछ समय से वह 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ भी जुड़कर कार्य कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
दिनेश बोहरा शैक्षणिक रूप से परास्नातक हैं। उनकी योग्यता निम्नलिखित है:
- कला स्नातक (B.A.)
- कला स्नातकोत्तर (M.A.)
