माउंट आबू (सिरोही)। राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में जिला प्रशासन सिरोही, नगर पालिका आबू पर्वत और पर्यटन विभाग राजस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शीतकालीन पर्यटन उत्सव 'शरद महोत्सव 2025' का शानदार आगाज हो गया। महोत्सव की शुरुआत भव्य शोभा यात्रा से हुई, जिसने शहर की सड़कों को उत्सव की रौनक और राजस्थानी लोक संस्कृति के विविध रंगों से रंग दिया।

इस अवसर पर महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ माउंट आबू उपखंड अधिकारी डॉ. अंशु प्रिया ने हरी झंडी दिखाकर किया। जैसे ही शोभा यात्रा रवाना हुई, शहर की गलियां पारंपरिक धुनों और ढोल-नगाड़ों की थाप से गूंज उठीं। देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोक कलाकारों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पर्यटक, चाहे देशी हों या विदेशी, उत्सव में शामिल होकर कलाकारों के साथ आनंदित नजर आए।

इस उद्घाटन समारोह में प्रशासनिक और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से डॉ. अंशु प्रिया, उपखंड अधिकारी, विधायक समाराम गरासिया, नगर पालिका आयुक्त आशुतोष आचार्य, माउंट आबू नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान, नगर पालिका पूर्व पार्षद सुनील आचार्य, नगर पालिका पूर्व पार्षद मांगीलाल काबरा, साबिर कुरेशी, पूर्व पार्षद देवीलाल बामनिया, भाजपा नेता नरपत दान चारण, कांग्रेस नगर अध्यक्ष नारायण सिंह भाटी, पूर्व पार्षद तस्लीम बानो, पुलिस उपाधीक्षक गोमाराम चौधरी, थाना अधिकारी दलपत सिंह और सहायक पर्यटन अधिकारी भैरू सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी समारोह में भाग लेकर इसे और भव्य बनाया।

शरद महोत्सव के दौरान माउंट आबू के प्रमुख स्थलों जैसे नक्की झील और पोलो ग्राउंड में विभिन्न प्रतियोगिताओं, खेलकूद और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। कड़ाके की ठंड के बावजूद पर्यटकों की भारी भीड़ ने इस महोत्सव में उत्साह और पर्यटन को बढ़ावा देने का उद्देश्य स्पष्ट कर दिया है। यह महोत्सव न केवल माउंट आबू की सांस्कृतिक विरासत को उजागर करता है, बल्कि राज्य के पर्यटन को भी नई ऊँचाइयों तक ले जाने में सहायक होगा।

Sunil Acharya, Mount Abu

Sunil Acharya, Mount Abu

सुनिल आचार्य माउंट आबू से जुड़े प्रमुख रिपोर्टर हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय और सटीक कवरेज के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में तथ्यपरक रिपोर्टिंग और घटनाओं की गहन समीक्षा का विशेष योगदान है। सुनिल आचार्य हर खबर को निष्पक्ष दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं और पाठकों तक सही जानकारी पहुँचाने का पूरा प्रयास करते हैं। उनका लेखन शैली सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को समाचार के हर पहलू से अवगत कराता है।

Next Story