स्वरूपगंज बाईपास पर आज 20वें राम रसोड़े का भव्य शुभारंभ, गणमान्य अतिथि होंगे शामिल
सरूपगंज बाईपास पर 30 अगस्त को 20वें राम रसोड़े का शुभारंभ होगा। यात्रियों को भोजन, नाश्ता, रात्रि विश्राम और मेडिकल सुविधा मिलेगी।

तस्वीर में स्वरूपगंज स्थित राम रसोड़े के शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालु पूजा-अर्चना और आरती करते हुए नजर आ रहे हैं।
देवनगरी स्वरूपगंज की पावन भूमि पर बाबा रामदेव सेवा समिति की ओर से 20वें राम रसोड़े का भव्य शुभारंभ रविवार, 30 अगस्त 2026 को दोपहर 12:15 बजे श्री श्री 1008 रेवानाथ महाराज के संत सानिध्य में किया जाएगा। सरूपगंज बाईपास स्थित राम रसोड़े के शुभारंभ को लेकर समिति की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन में श्रद्धालुओं की सेवा के साथ सामाजिक समरसता, परंपरा और संस्कृति का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिंडवाड़ा पंचायत समिति के प्रधान नितिन बंसल होंगे। अध्यक्षता भामाशाह एवं समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल करेंगे। अति विशिष्ट अतिथियों में पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेशकुमार प्रजापत, अधीक्षण अभियंता माही डेम बांसवाड़ा प्रकाशचन्द्र रेगर एवं मुख्य चुनाव अधिकारी अग्रवाल समाज स्वरूपगंज जयकेश अग्रवाल शामिल होंगे।
कार्यक्रम में आरपीएस अधिकारी भंवरलाल चौधरी, थाना अधिकारी स्वरूपगंज कमलेश गेहलोत, ग्राम विकास अधिकारी भावरी जितेन्द्रसिंह, पंचायत समिति सदस्य पवन भाई अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज भाई अग्रवाल, अध्यापक एवं भामाशाह रणजीत सिंह राठौड़, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग अशोक पुरोहित, राजू भाई कुम्हार, ललित भाई बंसल, विनोद भाई रावल, पुखराज भाई जीनगर, अशोक भाई, अशोक सुथार, कैलाश मेघवाल, मोहन भाई जीनगर एवं बाबूलाल घांची मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा पूर्व सरपंच एवं भामाशाह ललिता अग्रवाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं भामाशाह जयेश भाई पटेल (काछोली), भामाशाह नरेशकुमार नीमाराम रावल, भंवर भाई बाबू भाई सोनी, अग्रवाल समाज अध्यक्ष भंवरलाल अग्रवाल, भामाशाह सुमित अग्रवाल, दिलीप भाई सोनी, अमृतभाई व गणेशभाई प्रजापत, भाजपा नेता जगदीश भाई रावल, वैलकम इलेक्ट्रॉनिक्स के शैलेंद्र भाई रावल, भामाशाह दानाराम मेघवाल, जिला परिषद सदस्य रीना भुवनेश राजपुरोहित, सरपंच ग्राम पंचायत भावरी मगनी देवी, सरपंच ग्राम पंचायत काला महादेव खेड़ा दुर्गा देवी कन्हैयालाल अग्रवाल, भामाशाह मीठालाल मेघवाल, सदर मुस्लिम समाज स्वरूपगंज के मुस्ताक भाई नागौरी, भामाशाह महेन्द्र भाई किशोरीलाल अग्रवाल, नवीन अशोक कुमार अग्रवाल, नरेश भाई सुथार, निकेश भाई रावल, महावीर प्रसाद अग्रवाल नारू भाई, नरेन्द्र ओटारामजी रावल, तारासिंह राठौड़ एवं टोल प्लाजा शिफ्ट इंचार्ज नरेश गुर्जर सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं भामाशाह उपस्थित रहेंगे।
सरूपगंज बाईपास स्थित राम रसोड़े में यात्रियों के लिए प्रतिदिन चाय, नाश्ता और भोजन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके साथ ही रात्रि विश्राम एवं मेडिकल सुविधा भी यात्रियों को दी जाएगी। 20वें राम रसोड़े का शुभारंभ रविवार दोपहर 12:15 बजे होगा, जिसके लिए समिति ने आयोजन संबंधी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
