देवली कला (रायपुर)। रायपुर उपखंड क्षेत्र के देवली कला गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से एक ही रात में पांच अलग-अलग बेरों (कृषि फार्मों) को अपना निशाना बनाया और वहां लगे ट्यूबवेलों से कीमती तांबे की केबल काटकर फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने देर रात अंधेरे का लाभ उठाते हुए गांव के विभिन्न हिस्सों में स्थित कृषि फार्मों पर धावा बोला। सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई इस वारदात में चोरों ने ट्यूबवेलों में स्थापित तांबे की केबल को काट लिया और उसे लेकर रफूचक्कर हो गए। इस चोरी की घटना से किसान रमेश सीरवी, गणेश राम सीरवी, कमल किशोर वैष्णव एवं भानाराम सीरवी सहित अन्य काश्तकारों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।

वारदात की सूचना मिलते ही कुशालपुरा पुलिस चौकी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित किसानों की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्धों की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है।

एक साथ पांच स्थानों पर हुई इस चोरी के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। किसानों का कहना है कि आए दिन हो रही ऐसी घटनाओं से कृषि कार्यों में बाधा आ रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त को तुरंत बढ़ाया जाए और इस वारदात में संलिप्त आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story