पिंडवाड़ा पंचायत समिति प्रधान चुनाव में कांग्रेस की चित्रा शेखावत जीतीं
निर्दलीय और भारत आदिवासी पार्टी के समर्थन से चित्रा शेखावत ने नवली देवी को 9 मतों से हराया; 14-5 रहा मतदान।

चित्रा शेखावत ने 14 मतों से पिंडवाड़ा प्रधान चुनाव जीतकर निर्दलीय और बीएपी समर्थन से पद हासिल किया।
सिरोही। पिंडवाड़ा पंचायत समिति के प्रधान चुनाव में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराते हुए प्रधान की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। कांग्रेस प्रत्याशी चित्रा शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी नवली देवी को 9 मतों के अंतर से हराकर प्रधान पद पर जीत दर्ज की। चुनाव में चित्रा शेखावत को कुल 14 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी नवली देवी को 5 मत प्राप्त हुए।
इस चुनाव में निर्दलीय एवं भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के समर्थन से कांग्रेस प्रत्याशी चित्रा शेखावत को जीत हासिल हुई। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने जीत पर उत्साह जताते हुए जश्न मनाया।
नवनिर्वाचित प्रधान चित्रा शेखावत पूर्व जिला प्रमुख चंदनसिंह देवड़ा की पुत्रवधु हैं। वहीं, उनके पति पुष्पेंद्र सिंह कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हैं। पिंडवाड़ा पंचायत समिति में कांग्रेस की इस जीत के साथ ही प्रधान पद पर चित्रा शेखावत का निर्वाचन संपन्न हुआ।

Dineshkumar Bohra, Sirohi
नाम: दिनेश बोहरा
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सिरोही जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, शिक्षा और प्रशासनिक खबरें
परिचय एवं अनुभव
दिनेश बोहरा सिरोही जिले से एक सक्रिय रिपोर्टर हैं। वह वर्तमान में 'फर्स्ट इंडिया न्यूज' में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और वहां सभी प्रकार की खबरों को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उनका अनुभव निम्नलिखित है:
- फर्स्ट इंडिया न्यूज: वर्ष 2013 से लगातार इस संस्थान से जुड़े हुए हैं और रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
- प्रातःकाल: पिछले कुछ समय से वह 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ भी जुड़कर कार्य कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
दिनेश बोहरा शैक्षणिक रूप से परास्नातक हैं। उनकी योग्यता निम्नलिखित है:
- कला स्नातक (B.A.)
- कला स्नातकोत्तर (M.A.)
