पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत करने पर मंथन, युवाओं को जोड़ने की रणनीति पर चर्चा
पिंडवाड़ा में युवा कांग्रेस की PTF प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने की रणनीति पर मंथन हुआ।

तस्वीर में जनापुर चौराहे के समीप स्थित होटल के हॉल में पंचायत टास्क फोर्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पोस्टर थामे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव महिपाल सिंघजी और अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।
पंचायत टास्क फोर्स (PTF) को लेकर युवा कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस जनापुर चौराहे के समीप स्थित होटल में आयोजित हुई। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव महिपाल सिंघजी मौजूद रहे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और स्थानीय स्तर पर युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने को लेकर मंथन किया गया। पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने “पंचायत से संगठन, पंचायत से नेतृत्व” के संकल्प के साथ पंचायत टास्क फोर्स कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की बात कही। इस दौरान युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष निकेश रावल, प्रेमाराम देवासी, सन्नी रावल, अजरूद्दीन मेमन, सीबी टांक, भुवनेश मीणा सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dineshkumar Bohra, Sirohi
नाम: दिनेश बोहरा
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सिरोही जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, शिक्षा और प्रशासनिक खबरें
परिचय एवं अनुभव
दिनेश बोहरा सिरोही जिले से एक सक्रिय रिपोर्टर हैं। वह वर्तमान में 'फर्स्ट इंडिया न्यूज' में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और वहां सभी प्रकार की खबरों को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उनका अनुभव निम्नलिखित है:
- फर्स्ट इंडिया न्यूज: वर्ष 2013 से लगातार इस संस्थान से जुड़े हुए हैं और रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
- प्रातःकाल: पिछले कुछ समय से वह 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ भी जुड़कर कार्य कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
दिनेश बोहरा शैक्षणिक रूप से परास्नातक हैं। उनकी योग्यता निम्नलिखित है:
- कला स्नातक (B.A.)
- कला स्नातकोत्तर (M.A.)
