न्यू केशवगंज रेलवे पटरी पर युवक का शव बरामद, पुलिस जांच जारी
न्यू केशवगंज और पिंडवाड़ा स्टेशन के बीच ट्रेन हादसे की आशंका, नाणा 108 एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।

न्यू केशवगंज रेलवे पटरी के पास एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना न्यू केशवगंज और पिंडवाड़ा रेलवे स्टेशन के बीच की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने या ट्रेन से गिरने के कारण होने की आशंका जताई जा रही है।
एम्बुलेंस टीम ने लिया स्थिति का जायजा
सूचना मिलते ही नाणा 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस पायलट प्रकाश कुमार और ईएमटी देवेंद्र गर्ग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है।
पुलिस प्रशासन द्वारा जांच शुरू
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक की शिनाख्त और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Dineshkumar Bohra, Sirohi
नाम: दिनेश बोहरा
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सिरोही जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, शिक्षा और प्रशासनिक खबरें
परिचय एवं अनुभव
दिनेश बोहरा सिरोही जिले से एक सक्रिय रिपोर्टर हैं। वह वर्तमान में 'फर्स्ट इंडिया न्यूज' में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और वहां सभी प्रकार की खबरों को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उनका अनुभव निम्नलिखित है:
- फर्स्ट इंडिया न्यूज: वर्ष 2013 से लगातार इस संस्थान से जुड़े हुए हैं और रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
- प्रातःकाल: पिछले कुछ समय से वह 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ भी जुड़कर कार्य कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
दिनेश बोहरा शैक्षणिक रूप से परास्नातक हैं। उनकी योग्यता निम्नलिखित है:
- कला स्नातक (B.A.)
- कला स्नातकोत्तर (M.A.)
