कांग्रेस सांसद नीरज डांगी को पुनः उच्च सदन भेजने की मांग को लेकर एक कार्यकर्ता ने निष्ठा की पराकाष्ठा पार कर दी है। प्रदेश कांग्रेस सदस्य और ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अमित जोशी ने अपने रक्त से पत्र लिखकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता राहुल गांधी से सांसद नीरज डांगी को पुनः राज्यसभा भेजने की पुरजोर मांग की है।

अपने खून से लिखे इस संवेदनशील पत्र में अमित जोशी ने राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराया कि सांसद डांगी न केवल दलित समाज, बल्कि सर्व समाज और युवाओं के लिए एक आदर्श हैं। जोशी ने तर्क दिया कि सांसद डांगी को पुनः राज्यसभा में भेजने से राजस्थान में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा। पत्र में सांसद डांगी के अब तक के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा गया है कि उन्होंने राज्यसभा में राजस्थान के विकास और जन समस्याओं को अत्यंत प्रभावी ढंग से उठाया है। सांसद की सक्रियता का ही परिणाम है कि उनकी उठाई गई मांगों पर केंद्र और राजस्थान सरकार ने कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा, जिससे आमजन को व्यापक लाभ मिला है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story