राजस्थान के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ का जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है। क्षेत्र में विगत आधे घंटे से चल रही तीव्र गति की हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। इसी बीच प्रकृति के इस रौद्र रूप के कारण एक विशालकाय खजूर का पेड़ मुख्य सड़क पर अचानक धराशाही हो गया, जिससे हड़कंप मच गया।

पेड़ के गिरने से वहां से गुजर रही विद्युत लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए आपदा दल के प्रभारी राज किशोर शर्मा ने तत्काल निर्देश जारी किए कि मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु किया जाए और अवरोध बने पेड़ को हटाया जाए। सूचना मिलते ही नगर पालिका के आपदा दल और विद्युत विभाग के कार्मिक युद्धस्तर पर कार्य करने हेतु मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

विद्युत लाइन टूटने और पेड़ के सड़क पर होने के कारण स्थानीय दुकानदारों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बैरिकेड लगाकर यातायात को पूर्णतः बंद कर दिया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। गनीमत यह रही कि जिस समय खजूर का पेड़ गिरा, वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा एक बड़ी जनहानि हो सकती थी। फिलहाल प्रशासन विद्युत व्यवस्था बहाल करने और सड़क से मलबा हटाने के कार्य में जुटा हुआ है।

Sunil Acharya, Mount Abu

Sunil Acharya, Mount Abu

सुनिल आचार्य माउंट आबू से जुड़े प्रमुख रिपोर्टर हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय और सटीक कवरेज के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में तथ्यपरक रिपोर्टिंग और घटनाओं की गहन समीक्षा का विशेष योगदान है। सुनिल आचार्य हर खबर को निष्पक्ष दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं और पाठकों तक सही जानकारी पहुँचाने का पूरा प्रयास करते हैं। उनका लेखन शैली सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को समाचार के हर पहलू से अवगत कराता है।

Next Story