राजस्थान विधानसभा में बुधवार को प्रस्तुत राजस्थान बजट में माउंट आबू के विकास के लिए तीन योजनाओं को स्वीकृत किया गया है। राज्य सरकार की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने माउंट आबू के विश्व प्रसिद्ध संत सरोवर सोमनाथ महादेव मंदिर के विकास और एक नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 7 करोड़ 26 लाख स्वीकृत किए हैं और प्रस्ताव रखा है।


तीर्थ स्थलों का विकास और 'अर्थ काशी'

  • अब माउंट आबू के विकास के लिए पंख लगेंगे।
  • माउंट आबू 'अर्थ काशी' है, इसलिए अब माउंट आबू के तीर्थ स्थलों का विकास होगा।
  • राज्य सरकार पहले भी 1 करोड़ 85 लाख के कार्य शुरू कर चुकी है।





ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व

यह स्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी ईश्वरानंद गिरि का स्थान है, जो अब पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। इस ऐतिहासिक स्थान का उल्लेख स्कंद पुराण में प्रभास खंड में मिलता है। राज्य सरकार ने इस ऐतिहासिक स्थान को अब पूर्ण रूप से विकसित करने का फैसला किया है, जिसको लेकर माउंट आबू में खुशी की लहर है।


विशेष बातचीत: स्वामी सच्चिदानंद गिरी

हमारे संवाददाता ने इस स्थान के स्वामी ईश्वरानंद गिरि के गाधीपति स्वामी सच्चिदानंद गिरी से खास बातचीत की। देखिए एक रिपोर्ट:

"स्वामी सच्चिदानंद गिरी से की खास बातचीत"

Sunil Acharya, Mount Abu

Sunil Acharya, Mount Abu

सुनिल आचार्य माउंट आबू से जुड़े प्रमुख रिपोर्टर हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय और सटीक कवरेज के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में तथ्यपरक रिपोर्टिंग और घटनाओं की गहन समीक्षा का विशेष योगदान है। सुनिल आचार्य हर खबर को निष्पक्ष दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं और पाठकों तक सही जानकारी पहुँचाने का पूरा प्रयास करते हैं। उनका लेखन शैली सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को समाचार के हर पहलू से अवगत कराता है।

Next Story