गणतंत्र दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में माउंट आबू, ओरिया ग्राम के पीस पार्क से गांव में आदर्श बल विद्या मंदिर स्कूल तक "जल ही जीवन है" विषय पर एक भव्य शोभा यात्रा और जागरूकता रैली निकाली गई।

सहभागिता और नेतृत्व

प्रात: काल पीस पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में निम्नलिखित सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई:

  • स्कूली बच्चे।
  • पार्क प्रभारी: ब्रह्मा कुमार बेजुल भाई।
  • बहन प्रियंका कुमारी एवं अन्य सेवाधारी।
  • सेवानिवृत्त वारिस नर्सिंग अधिकारी: प्रभारी प्रकाश चौहान।
  • डायमंड डेंटल क्लिनिक: डॉक्टर जयेश चौहान।

जल संरक्षण एवं स्वास्थ्य संदेश

सेवानिवृत्त नर्सिंग अधिकारी प्रकाश चौहान ने जल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा:

"जल ही जीवन है जल हे तो कल है इसे व्यर्थ में बर्बाद नहीं करें तथा नही दूषित करें साफ शुद्ध पीने से शरीर निरोगी रहता है वही दूषित जल पीने से दांतों में फ्लोराइड जमा होकर दांत खराब होते हैं पेट में उल्टी दस्त गैस कब्ज पीलिया टाइफाइड हैजा जैसी बीमारियां हो सकती है"

उन्होंने नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति भी सचेत किया:

नशीले पेय पदार्थ, कोल्ड ड्रिंक और शराब पीने से व्यक्ति की तामसिक प्रवृत्ति बढ़ती है जैसा पीने पानी वैसी बोले वाणी।

इनसे होने वाले नुकसान में दिमाग खराब होना तथा कैंसर जैसे रोग शामिल हैं।

प्राकृतिक जीवनशैली और योग

बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए विशेष सुझाव दिए गए:

  • सर्दी में सूर्य की रोशनी में नियमित सूर्य नमस्कार करें।
  • इससे शरीर में ऊर्जा का संचार बढ़ता है।
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ जीवनी शक्ति भी आती है।

दंत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के गुर

डॉक्टर जयेश चौहान ने दांतों की देखभाल के सही तरीके साझा किए:

"दिन में दो बार 2 मिनट तक अच्छी तरह मुलायम ब्रश तथा हर्बल पेस्ट या मंजन से दांतों को साफ करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है साथ ही मीठे चिपचिपी पदार्थ व रसायन युक्त कोल्ड ड्रिंक दांतों को सड़ा गला सकते हैं ऐसे खाने से बच्चों को बचाना चाहिए"

रैली का समापन

कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने वंदे मातरम का गीत तालियां बजाकर बड़े उत्सव आनंद के साथ गाया। यह रैली पूरे गांव में सकारात्मक संदेश देते हुए स्कूल तक पहुँचकर संपन्न हुई।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story