नारी उत्कर्ष संस्था द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं के लिए नेल आर्ट प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। संस्था का उद्देश्य छोटी उम्र में ही शिक्षा के साथ छात्राओं को अपने हुनर के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है।

संस्था के अध्यक्ष विराज देसाई ने कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों और विशेष रूप से बालिकाओं को अपने हुनर के प्रति आत्मनिर्भर होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि माउंट आबू का नारी उत्कर्ष संस्थान इस दिशा में लगातार प्रयासरत है ताकि छात्राएं शिक्षा के साथ अपने कौशल का भी विकास कर सकें।

विराज देसाई ने कहा कि समय के साथ हमें अपने जीवन में भी बदलाव लाना होगा तथा अपनी परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहना पड़ेगा। उन्होंने बालिकाओं से अपने हुनर को आत्मनिर्भरता का आधार बनाने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूनम त्रिवेदी ने नेल आर्ट का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष विराज देसाई, सचिव विभा श्रोत्रिय, सीधी बंसल, सरोज बंसल, मंजू अग्रवाल, सुरेखा एरन तथा विद्यालय की अध्यापिका सरिता सांखला उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करने का प्रयास किया गया।

Sunil Acharya, Mount Abu

Sunil Acharya, Mount Abu

सुनिल आचार्य माउंट आबू से जुड़े प्रमुख रिपोर्टर हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय और सटीक कवरेज के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में तथ्यपरक रिपोर्टिंग और घटनाओं की गहन समीक्षा का विशेष योगदान है। सुनिल आचार्य हर खबर को निष्पक्ष दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं और पाठकों तक सही जानकारी पहुँचाने का पूरा प्रयास करते हैं। उनका लेखन शैली सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को समाचार के हर पहलू से अवगत कराता है।

Next Story