माउंट आबू, सिरोही। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू ने आज डिजिटल युग में एक नई पहचान हासिल की है। संभवतः प्रदेश की पहली नगर पालिका माउंट आबू ऐसी होगी जो अब राज्य सरकार की आधिकारिक डिजिटल पहचान मिल गई है, जिससे अब नगर पालिका डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक रूप से दर्ज हो गई है। राज्य सरकार की अधिकृत वेबसाइट में शुमार होने के बाद अब माउंट आबू की भौगोलिक स्थिति, प्राकृतिक वातावरण, प्राकृतिक सौंदर्य और माउंट आबू के इतिहास को समेटे हुए डिजिटल एरा में माउंट आबू नजर आएगा।

महात्मा गांधी पुस्तकालय में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

डिजिटल पहचान मिलने के इस गौरवशाली अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन महात्मा गांधी पुस्तकालय में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से माउंट आबू उपखंड अधिकारी डॉ. अंशु प्रिया मौजूद रहीं। प्रदेश की यह पहली नगर पालिका है, जिसे इस प्रकार राज्य सरकार की अधिकृत वेबसाइट में डिजिटल रूप से शामिल किया गया है।





पर्यटन और पारदर्शिता को मिलेगा नया आयाम

इस पहल के माध्यम से पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को ऑनलाइन सेवाओं, सूचनाओं और योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर माउंट आबू का संपूर्ण प्रोफाइल उपलब्ध होने से पर्यटन और प्रशासनिक पारदर्शिता को भी बढ़ावा मिलेगा। इस वेबसाइट में सभी चीजों का समावेश आधिकारिक पोर्टल https://npmountabu.rajasthan.gov.in/ पर देखने को मिलेगा।

जनता को मिलेगी निर्माण अनुमति और परिवहन संबंधी राहत

खास तौर पर माउंट आबू में निर्माण अनुमति एवं निर्माण सामग्री परिवहन की समस्याओं को देखते हुए आने वाले दिनों में डिजिटल तौर पर इसे सम्मिलित किया जाएगा ताकि माउंट आबू की जनता को राहत मिल सके। इस ऐतिहासिक बदलाव के साथ अब माउंट आबू की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध विरासत एक ही डिजिटल मंच पर दुनिया के सामने उपलब्ध होगी।

Sunil Acharya, Mount Abu

Sunil Acharya, Mount Abu

सुनिल आचार्य माउंट आबू से जुड़े प्रमुख रिपोर्टर हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय और सटीक कवरेज के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में तथ्यपरक रिपोर्टिंग और घटनाओं की गहन समीक्षा का विशेष योगदान है। सुनिल आचार्य हर खबर को निष्पक्ष दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं और पाठकों तक सही जानकारी पहुँचाने का पूरा प्रयास करते हैं। उनका लेखन शैली सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को समाचार के हर पहलू से अवगत कराता है।

Next Story