माउंट आबू में 3 जुलाई को आबू राज की मुख्य सड़क का नामकरण गुलमोहर एवेन्यू मार्ग किए जाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें माउंट आबू प्रवेश द्वार टोल नाके से पुलिस थाने तक के मार्ग को गुलमोहर एवेन्यू नाम दिया गया।

यह नामकरण उप जिला कलेक्टर डॉ अंशु प्रिया द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम पुलिस उप अधीक्षक बृजेश कुमार जाटव, आयुक्त राम किशोर मेहता, नायब तहसीलदार कुंज बिहारी झा, गुलमोहर एवेन्यू के प्रेरणा स्रोत डॉ अरुण कुमार शर्मा तथा सीआरपीएफ डीसी गौरव कुमार के मुख्य आतिथ्य में वृक्षारोपण के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर होटल उद्यमी सुनील अग्रवाल, अभिजीत सिंह, विजय खन्ना, टोनी गुजराल, गजेंद्र सिंह, जितेंद्र भाटी, रोटरी क्लब अध्यक्ष मानविराज सिंह गहलोत, प्रज्ञा चौरसिया, प्रणोति दास, संजय सिंघल, विश्राम शहजाद, कान्ट्रेक्टर साइन कबीर इंटर ललित भारद्वाज तथा कनिष्ठ अभियंता गजेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। फोटोकैप्शन के अनुसार मेंन रोड का नामकरण गुलमोहर एवेन्यू किया गया।

Sunil Acharya, Mount Abu

Sunil Acharya, Mount Abu

सुनिल आचार्य माउंट आबू से जुड़े प्रमुख रिपोर्टर हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय और सटीक कवरेज के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में तथ्यपरक रिपोर्टिंग और घटनाओं की गहन समीक्षा का विशेष योगदान है। सुनिल आचार्य हर खबर को निष्पक्ष दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं और पाठकों तक सही जानकारी पहुँचाने का पूरा प्रयास करते हैं। उनका लेखन शैली सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को समाचार के हर पहलू से अवगत कराता है।

Next Story