आबू रोड/सिरोही। देश भर में अमन-चैन और खुशहाली की कामना के साथ ईद-उल-अजहा का पावन पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर माउंट आबू के ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्रित होकर ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज अदा की। नमाज का नेतृत्व शहर काजी मौलाना रेहान रजा ने किया, जिन्होंने इबादत के दौरान देश में सुख-शांति और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।

नमाज के बाद उपस्थित जनसमूह ने देश की तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी। इस दौरान समाज के अग्रणी लोगों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए सभी से मिल-जुलकर रहने का आह्वान किया। ईद के इस पवित्र मौके पर इरशाद अहमद, मुख्तियार खान, नजीर अहमद, अब्दुल रऊफ, सफीक कुरैशी, दिलशाद गोरी, हाजी साबिर कुरैशी, रफीक मंसूरी और युसूफ शाहिद सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी मौजूद रहे। ईद के अवसर पर चारों ओर भाईचारे का माहौल देखने को मिला, जिसमें समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story