माउंट आबू स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में धनतेरस के अवसर पर भगवान धन्वंतरि महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में सिरोही-जालोर सांसद लुंबाराम चौधरी सहित प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और संतों ने भाग लिया। इस दौरान भगवान धन्वंतरि की वैदिक पूजा-अर्चना और आरती कर क्षेत्रवासियों के निरोगी स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिरोही-जालोर सांसद लुंबाराम चौधरी उपस्थित रहे। उनके साथ उपखंड अधिकारी (SDO) राहुल श्रीवास्तव, पुलिस उपअधीक्षक (DYSP), नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य तथा अंतर्राष्ट्रीय संत सरोवर सोमनाथ मंदिर के महंत स्वामी सच्चिदानंद महाराज भी मौजूद रहे।

महोत्सव की शुरुआत भगवान धन्वंतरि की वैदिक विधि से पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। चिकित्सालय प्रभारी डॉ. कांतिलाल माली ने बताया कि पूजा-अर्चना एवं महाप्रसाद वितरण के पश्चात पर्यावरण संरक्षण और औषधीय महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रीमती माया बहन अग्रवाल की ओर से 200 तुलसी के पौधों का नि:शुल्क वितरण किया गया।

आयोजन में नगर पालिका के समस्त पार्षदों के साथ आबू पर्वत के प्रमुख गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में महिला, पुरुष और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर डॉ. श्रवण सिंह राजपुरोहित, हरिशंकर, सांवर लाल, विक्की, मदन, रेखा, प्रेम प्रकाश, चंद्र बहादुर, इंदिरा, मानसी, शैलेश, राकेश, जितेंद्र, ऊषा, रवि, भानू लक्ष्मी, आयुष, रमेश टेलर, मीठा लाल, भंवर, रमन और प्रमोद सहित चिकित्सालय के कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। धनतेरस पर आयोजित इस महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठान के साथ तुलसी के पौधों का वितरण भी कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा रहा।

Sunil Acharya, Mount Abu

Sunil Acharya, Mount Abu

सुनिल आचार्य माउंट आबू से जुड़े प्रमुख रिपोर्टर हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय और सटीक कवरेज के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में तथ्यपरक रिपोर्टिंग और घटनाओं की गहन समीक्षा का विशेष योगदान है। सुनिल आचार्य हर खबर को निष्पक्ष दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं और पाठकों तक सही जानकारी पहुँचाने का पूरा प्रयास करते हैं। उनका लेखन शैली सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को समाचार के हर पहलू से अवगत कराता है।

Next Story