Mount Abu: विधायक समाराम गरासिया ने 1.88 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2024-25 के तहत अचलेश्वर महादेव और अधर देवी मंदिर सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों का कायाकल्प किया जाएगा।

माउंट आबू के विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह के दौरान विधायक समाराम गरासिया, एसडीएम डॉ. अंशु प्रिया और अन्य जनप्रतिनिधि।
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल जी शर्मा एवं वित्त मंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी द्वारा मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2024-25 के अंतर्गत आज आबू पर्वत में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए आबू पिंडवाड़ा विधायक श्री समाराम जी गरासिया ने विधिवत रूप से नींव रखी।
मंदिर एवं पर्यटन विकास हेतु आवंटित बजट
विकास कार्यों के लिए जारी बजट का विवरण इस प्रकार है:
- मंदाकिनी कुंड अचलेश्वर महादेव मंदिर के विकास कार्य के लिए: 99.17 लाख रूपये
- अधर देवी माता मंदिर के विकास कार्यों के लिए: लगभग 55 लाख रूपये
- नगर पालिका आबू पर्वत द्वारा चंपा गुफा के प्रथम चरण में विकास कार्यों हेतु: 34 लाख रूपये
सरकार का संकल्प
"राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार माउंट आबू में विकास कार्य को लेकर संकल्पित है जिसके तहत आज ये घोषणाएं धरातल पर उतरी है ।"
शिलान्यास समारोह में उपस्थित गणमान्य
इस महत्वपूर्ण अवसर पर निम्नलिखित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे:
- डा. अंशु प्रिया जी (उपखण्ड अधिकारी)
- श्री अक्षय जी चौहान (भाजपा अध्यक्ष)
- श्री आशुतोष जी आचार्य (पालिका आयुक्त)
- भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
