माउंट आबू में गौ हत्या निषेध कानून बनाने की मांग को लेकर जनसैलाब सड़कों पर उतर आया। समाज सेविका एवं होटल उद्यमी गीता अग्रवाल के नेतृत्व में निकली इस विशाल रैली में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए, जिसमें माउंट आबू के जाने-माने राष्ट्रीय संत महात्माओं की भी सक्रिय भागीदारी रही।

पूरे देश में हो रही गौ हत्या के विरोध में अब महिला, पुरुष और बच्चे भारत सरकार से गौ हत्या निषेध कानून बनाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं। इसी क्रम में माउंट आबू के पोलो ग्राउंड स्थित बरकतुल्लाह खान स्टेडियम से एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। बैनर और झंडों के साथ हजारों लोग एकजुट होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रैली के रूप में आगे बढ़े।

यह रैली माउंट आबू की समाज सेविका एवं होटल उद्यमी गीता अग्रवाल के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें माउंट आबू के प्रमुख संत महात्माओं के साथ बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। रैली में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी, ग्लोबल हॉस्पिटल, सर्वेश्वर रघुनाथ मंदिर, देवी गुफा, 16 गांव राजपूत समाज, अग्रवाल महिला मंडल के सदस्य, माउंट आबू के गुरुकुल, सोफिया हाई स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी, भाजपा महिला मोर्चा, नगर भाजपा मंडल एवं समस्त पदाधिकारी भी शामिल रहे।

रैली के दौरान सभी सहभागी उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर गौ हत्या निषेध कानून बनाने तथा गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता घोषित करने की मांग की गई। इस दौरान समाज सेविका एवं होटल उद्यमी गीता अग्रवाल और अन्य महिला पदाधिकारियों से विशेष बातचीत भी की गई।

यह रैली न केवल गौ संरक्षण के प्रति जनभावना को दर्शाती है, बल्कि देशभर में गौ हत्या निषेध कानून को लेकर बढ़ती मांग और जनआंदोलन का स्पष्ट संकेत भी देती है।

Sunil Acharya, Mount Abu

Sunil Acharya, Mount Abu

सुनिल आचार्य माउंट आबू से जुड़े प्रमुख रिपोर्टर हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय और सटीक कवरेज के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में तथ्यपरक रिपोर्टिंग और घटनाओं की गहन समीक्षा का विशेष योगदान है। सुनिल आचार्य हर खबर को निष्पक्ष दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं और पाठकों तक सही जानकारी पहुँचाने का पूरा प्रयास करते हैं। उनका लेखन शैली सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को समाचार के हर पहलू से अवगत कराता है।

Next Story