माउंट आबू भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान के पिता का निधन
माउंट आबू नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान के पिता हिम्मत टेलर का 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

तस्वीर में हिम्मत टेलर का श्रद्धासुमन पोस्टर दिख रहा है, जिसमें उनके स्वर्गवास और तिये की बैठक की जानकारी दी गई है।
माउंट आबू नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान को गहरा पितृ शोक हुआ है। उनके पिता हिम्मत टेलर का 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने माउंट आबू स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर और जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई है।
हिम्मत टेलर के निधन पर भाजपा के जिला पदाधिकारी, जिले के विभिन्न नगर भाजपा मंडल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वे अपने जीवनकाल में छीपा समाज नवयुवक मंडल में भी पदाधिकारी के रूप में सक्रिय रहे थे। उनके निधन की सूचना के बाद कुम्हारवाड़ा स्थित उनके निवास स्थान पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना प्रदान कर रहे हैं। समाज और राजनीतिक गलियारों में उनके योगदान को याद किया जा रहा है।

Sunil Acharya, Mount Abu
सुनिल आचार्य माउंट आबू से जुड़े प्रमुख रिपोर्टर हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय और सटीक कवरेज के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में तथ्यपरक रिपोर्टिंग और घटनाओं की गहन समीक्षा का विशेष योगदान है। सुनिल आचार्य हर खबर को निष्पक्ष दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं और पाठकों तक सही जानकारी पहुँचाने का पूरा प्रयास करते हैं। उनका लेखन शैली सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को समाचार के हर पहलू से अवगत कराता है।
