माउंट आबू राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय का उपनिदेशक ने किया निरीक्षण
उपनिदेशक दिनेश जोशी ने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को सराहा और आरोग्य समिति की छठी बैठक में रोगियों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी।

माउंट आबू राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक दिनेश जोशी, प्रभारी डॉ. कांतिलाल माली और आरोग्य समिति के सदस्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए।
राजस्थान के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू स्थित राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में आज दिनांक 24 मार्च 2026 को आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक श्री दिनेशजी जोशी के द्वारा चिकित्सालय का सघन निरीक्षण किया गया। चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. कांतिलाल माली के अनुसार, इस अवसर पर आयुर्वेद उपनिदेशक कार्यालय सिरोही के अकाउंटेंट संजयजी महेश्वरी एवं विजेंद्र जी त्यागी, अशोक जी वर्मा, सुनील जी आचार्य और आरोग्य समिति के सदस्यों की उपस्थिति में समिति की छठवीं बैठक का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ।
चिकित्सालय हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
बैठक के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने चिकित्सालय व रोगियों के हित में आवश्यक प्रस्ताव समिति सदस्यों की सर्वसम्मति से पारित किए ताकि स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें। निरीक्षण के क्रम में कम्पाउण्डर हरिशंकर छीपा ने चिकित्सालय कार्यालय रिकॉर्ड का विस्तृत अवलोकन करवाया, जिस पर संतोष व्यक्त करते हुए उपनिदेशक ने "चिकित्सालय की उत्तम व्यवस्थाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए"।
हर्बल गार्डन का अवलोकन एवं स्टाफ की उपस्थिति
इस विशेष भ्रमण के अवसर पर चिकित्सालय के डॉक्टर महावीर प्रसाद शर्मा ने अधिकारियों को चिकित्सालय परिसर में स्थित हर्बल गार्डन का अवलोकन करवाया और वहां रोपित औषधीय पौधों की जानकारी दी। निरीक्षण और बैठक के दौरान कम्पाउण्डर विक्की, मदन, रेखा, चंद्र बहादुर, इंदिरा और जीतेन्द्र सहित उपस्थित समस्त स्टाफ ने आगंतुकों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

Sunil Acharya, Mount Abu
सुनिल आचार्य माउंट आबू से जुड़े प्रमुख रिपोर्टर हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय और सटीक कवरेज के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में तथ्यपरक रिपोर्टिंग और घटनाओं की गहन समीक्षा का विशेष योगदान है। सुनिल आचार्य हर खबर को निष्पक्ष दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं और पाठकों तक सही जानकारी पहुँचाने का पूरा प्रयास करते हैं। उनका लेखन शैली सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को समाचार के हर पहलू से अवगत कराता है।
