माधव विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय ने शोध के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए शोधार्थी भारती विरजीभाई पटेल को पीएचडी उपाधि प्रदान की है। यह उपाधि उन्हें उनके शोध कार्य “सतत कृषि हेतु जल विश्लेषण : पालनपुर तालुका के गांवों में पोषक तत्वों के स्तर एवं मृदा-जल अंतःक्रियाओं का मूल्यांकन तथा उन्नत फसल प्रबंधन” के सफल एवं उत्कृष्ट निष्पादन के लिए प्रदान की गई।

यह शोध कार्य सतत कृषि विकास की दिशा में जल की गुणवत्ता, पोषक तत्वों के स्तर तथा मृदा एवं जल के बीच होने वाली अंतःक्रियाओं के वैज्ञानिक अध्ययन पर आधारित रहा। अध्ययन के माध्यम से फसल प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने की संभावनाओं को विस्तार से सामने रखा गया। शोध में पालनपुर तालुका के ग्रामीण क्षेत्रों की कृषि परिस्थितियों का गहन विश्लेषण करते हुए किसानों के लिए बेहतर जल एवं मृदा प्रबंधन की उपयोगी संभावनाओं को प्रस्तुत किया गया है।

यह संपूर्ण शोध कार्य विज्ञान संकाय के शोध पर्यवेक्षक डॉ. नरेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। वहीं शोध की गुणवत्ता एवं निष्पक्ष मूल्यांकन में डॉ. मनीष प्रवीण चन्द्र ब्रह्मभट्ट, सेठ एम. एन. साइंस कॉलेज, पाटन (गुजरात) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शोध मूल्यांकन के अवसर पर विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता डॉ. डी. सी. उपाध्याय सहित संकाय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चैयरमेन डॉ. राजकुमार, प्रो प्रेसिडेंट डॉ. सुशील भार्गव, रजिस्ट्रार डॉ. भावेश कुमावत तथा होम्योपैथिक विभाग की निदेशक डॉ. भारती देसाई ने शोधार्थी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय के लिए, बल्कि कृषि एवं विज्ञान क्षेत्र के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान सिद्ध होगी। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे शोध कार्य भविष्य में सतत कृषि विकास एवं उन्नत वैज्ञानिक फसल प्रबंधन में उपयोगी साबित होंगे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story