सिरोही। माधव विश्वविद्यालय की छात्रा सुनमन कुमारी ने जालंधर में 9 से 14 मार्च 2026 तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025–26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

प्रतियोगिता के 51 किलोग्राम भार वर्ग में सुनमन कुमारी ने दमदार मुकाबले खेलते हुए यह उपलब्धि प्राप्त की। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों की महिला मुक्केबाजों ने भाग लिया। सुनमन ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, साहस और आत्मविश्वास का परिचय दिया, जिससे उन्होंने कांस्य पदक सुनिश्चित किया।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार, चांसलर हिम्मत सिंह देवल, प्रेसिडेंट डॉ. राजीव माथुर, प्रो प्रेसिडेंट डॉ. सुशील भार्गव, रजिस्ट्रार डॉ. भावेश कुमावत, होम्योपैथिक विभाग की निदेशक डॉ. भारती देसाई, खेल निदेशक डॉ. विष्णु चौधरी तथा शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष भरत कुमार चौधरी ने खिलाड़ी को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं और इससे विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित होता है।

Dineshkumar Bohra, Sirohi

Dineshkumar Bohra, Sirohi

नाम: दिनेश बोहरा

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सिरोही जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, शिक्षा और प्रशासनिक खबरें

परिचय एवं अनुभव

दिनेश बोहरा सिरोही जिले से एक सक्रिय रिपोर्टर हैं। वह वर्तमान में 'फर्स्ट इंडिया न्यूज' में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और वहां सभी प्रकार की खबरों को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उनका अनुभव निम्नलिखित है:

  • फर्स्ट इंडिया न्यूज: वर्ष 2013 से लगातार इस संस्थान से जुड़े हुए हैं और रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
  • प्रातःकाल: पिछले कुछ समय से वह 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ भी जुड़कर कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

दिनेश बोहरा शैक्षणिक रूप से परास्नातक हैं। उनकी योग्यता निम्नलिखित है:

  • कला स्नातक (B.A.)
  • कला स्नातकोत्तर (M.A.)

Next Story